Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डॉक्टर ने किया बीमार गाय का ऑपरेशन तो पेट से निकली 80 किलो पॉलिथीन

पटना। बिहार में एक बीमार गाय का ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने उसके पेट से 80 किलो पॉलिथीन निकाली है। पटना के बिहार वेटरीनरी कॉलेज के डॉक्टरों ने तीन घंटे तक ऑपरेशन कर गाय के पेट से ये पॉलिथीन निकाली। गाय के घास ना खाने और बीमार लगने के बाद उसका मालिक उसे अस्पताल लेकर आए थे। डॉक्टरों ने जांच की तो पाया कि गाय के पेट में कचरा है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि उनको भी इस बात का अंदाज नहीं था कि पेट में इतनी पॉलीथिन है। गाय का स्वास्थ्य अब ठीक बताया गया है।

 तीन घंटे तक चला ऑपरेशन

तीन घंटे तक चला ऑपरेशन

बिहार वेटरीनरी कॉलेज के सर्जरी एंड रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जीडी सिंह की अगुवाई में डॉक्टरों ने ये ऑपरेशन किया। सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने बुधवार को तीन घंटे तक सर्जरी कर गाय के पेट के चारों कम्पार्टपेंन्ट को साफ किया। उन्होंने बताया कि करीब छह साल की उम्र की अस गाय के पेट में चार माइक्रोंस से नीचे के पॉलीथिन चिपके हुए थे।

 डॉक्टर भी अचंभित

डॉक्टर भी अचंभित

ऑपरेशन करने वाली टीम का कहना है कि बीते 13 साल में उन्होंने इस तरह का केस किसी बीमार पशु के मामले में नहीं देखा है। डॉक्टरों ने बताया कि गाय के स्वस्थ में सुधार हो रहा है और 10 से 12 दिन में गाय स्वस्थ हो जाएगी। डॉक्टर सिंह का कहना है कि गाय को खुले में चरने को नहीं छोड़ना चाहिए। गाय खुले में पड़ी पॉलिथीन निगल लेती हैं और बाद में वापस मुंह में लाकर उसे चबाती हैं। प्लास्टिक के इस तरह से पेट में जमा होने से गाय की जान भी जा सकती है।

 गाय के मालिक ने बताया क्या थी दिक्कत

गाय के मालिक ने बताया क्या थी दिक्कत

पटना में एक गौशाला चलाने दीपक कुमार ने बताया कि गाय पिछले कुछ दिनों से गाय ठीक से खा नहीं रही थी। गाय का खाना छोड़ देने के बाद वो उसे अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि गाय के पेट में पॉलीथिन जमा हो चुका है। इसके बाद डॉक्टरों ने गाय की सर्जरी करने का फैसला किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+