Patna में गहराया बाढ़ का संकट, DM डॉ. त्यागराजन ने संभाली कमान, राहत-बचाव को लेकर दिए सख्त निर्देश, 24X7 अलर्ट
DM Patna, IAS Dr, Thiyagarajan SM News: जनहित में उठाए गए ठोस कदमों के तहत पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने समाहरणालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
इस बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और जल संसाधन विभाग के अभियंता शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की तैयारियों की समीक्षा करना था।

बाढ़ पीड़ितों को समय पर सहायता मिलना अनिवार्य
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पिछले वर्ष के बकाया सहायता राशि, नाविकों का किराया और गृह क्षति मुआवजा जैसे सभी लंबित भुगतान 48 घंटे में निष्पादित कर दिए जाएं। कोई पीड़ित असहाय न रह जाए, इस पर प्रशासन की प्राथमिकता है।
नाव परिचालन के लिए सख्त नियम और सुरक्षा मानक
सभी अंचल अधिकारियों को आदेश दिया गया कि वे स्थानीय नाव मालिकों से एग्रीमेंट करें, नावों और नाविकों की मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार रखें। ओवरलोडिंग और रात्रि परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध, इसके साथ ही हर नाव पर लाल झंडा और 'निःशुल्क सेवा' बोर्ड होना अनिवार्य है। वहीं घाटों पर चौकीदार और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी घाटों पर लाइफ जैकेट जैसे जीवन रक्षक उपकरण की उपलब्धता
खतरे के संकेत: कई जगहों पर बांधों पर दबाव, जिलाधिकारी सख्त
बचाव कार्यों की समीक्षा के दौरान पता चला कि दरधा और धोबा नदी, फतुहा, शाहजहांपुर, सलारपुर जैसे इलाकों में बांधों पर पानी का दबाव बढ़ गया है। कटाव रोकने का काम तुरंत शुरू करने का निर्देश दिया गया है। 24 घंटे के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर अभियंताओं की जवाबदेही तय होगी। वहीं जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता से स्पष्टीकरण भी मांगा
सूखा राशन और सामुदायिक किचन के लिए पंचायत स्तर पर टीमें गठित
प्रशासन ने टोला स्तर तक सूखा राशन वितरण और सामुदायिक किचन संचालन की योजना पर काम तेज कर दिया है। जिला और अंचल स्तर पर टीमें बनी है, इसमें सेविका, सहायिका, रसोइयों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। वहीं आपातकालीन स्थिति में फौरन वितरण और किचन संचालन की व्यवस्था है।
NDRF और SDRF टीमें रहेंगी तैनात
बाढ़ संभावित क्षेत्रों में NDRF और SDRF की क्षेत्रवार तैनाती की जिम्मेदारी अपर समाहर्ता आपदा को दी गई है। हर स्तर पर तत्परता और तैयारी बनी रहे, पॉलीथिन शीट्स भी उपलब्ध रखे जाएं, ज़रूरत पड़ने पर तत्काल वितरण हो इस बात पर ख़ास ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है।
24x7 निगरानी और सतर्कता की अपील
डॉ. त्यागराजन ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भ्रमणशील रहें और 24 घंटे निगरानी रखें। किसी भी चूक या ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा। जनहित में प्रशासन ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही है।
बाढ़ या आपदा संबंधी कोई सूचना तुरंत स्थानीय अधिकारी को देने, नावों में निर्धारित संख्या से अधिक सवारी नहीं करने और सूखा राशन और राहत सामग्री को जिम्मेदारी से वितरित करने की अपील की है। इसके साथ है पैनिक नहीं होने की सलाह दी है।












Click it and Unblock the Notifications