Bihar Police Fraud Gang: डायल 112 का ड्राइवर और फ़र्ज़ी पुलिस की जोड़ी, जानिए कैसे खुला राज़
Bihar Police Fraud Gang: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, जहां दरभंगा का रहने वाला युवक करीब 6 महीने से रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में लोगों को झांसे में वेकर शिकार बना रहा है। नवीन कुमार फर्जी पुलिस बनकर लोगों से अवैध वसूली कर रहा था।
डायल 112 के ड्राइवर के साथ मिलकर संगीन जुर्म को बिना खौफ अंजाम दे रहा था। डायल 112 के ड्राइवर साथ मिलकर लोगों को डरा धमकाकर दोनों उनसे पैसे ऐंठते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि एक छोटे से गिरोह की तरफ भी इशारा कर रहा है। डायल 112 का ड्राइवर का शामिल होना इस बात का संकेत देता है कि यह अपराध संगठित तरीके से किया जा रहा था। यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाता है।
आखिरकार इतने लंबे समय तक यह गिरोह कैसे सक्रिय रहा? क्या पुलिस की ओर से कोई लापरवाही हुई? इस तरह के वारदात से पुलिस पर से लोगों का विश्वास कम हो रहा है। लोग कानून व्यवस्था को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस मामले की पुलिस को गहनता से जांच करनी चाहिए।
यह भी पता लगाना चाहिए कि इस गिरोह ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। कोई व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहन कर 6 महीने से लोगों को चूना लगा रहा था और पुलिस बेखबर सोई थी। पुलिस को ऐसे अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
यह मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि इसमें पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग हुआ है। इससे लोगों का विश्वास पुलिस पर कम होता है और कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच तो शुरू की है लेकिन आजकल सिर्फ खानापूर्ती की जाती है। इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए पुलिस को अधिक सतर्क रहना होगा।
इस मामले के बाद लोगों को भी जागरूक होना होगा कि वे किसी भी फर्जी पुलिस वाले के झांसे में नहीं आएं। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। हमें किसी भी अजनबी पर आसानी से विश्वास नहीं करना चाहिए। अगर हमें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications