यूपी: पुलिस चौकी की छत पर मिली युवक की खून से सनी लाश

युवक थाने में साफ-सफाई से लेकर पुलिस के लिये मुखबिरी करता था। मामले में पुलिस कह रही है कि करंट से युवक की मौत हुई है जबकि पुलिस चौकी की छत पर फैला खून कोई अलग ही कहानी कह रहा है।

इलाहाबाद। यूपी में इलाहाबाद की खुल्दाबाद सब्जी मंडी पुलिस चौकी की छत पर एक युवक की खून से सनी लाश मिली है। आनन-फानन में शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। युवक थाने में साफ-सफाई से लेकर पुलिस के लिये मुखबिरी करता था। मामले में पुलिस कह रही है कि करंट से युवक की मौत हुई है जबकि पुलिस चौकी की छत पर फैला खून कोई अलग ही कहानी कह रहा है। रात में हुई इस घटना की जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो गांव से परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।

Dead body of youth found on the roof of police station

परिजन बोले, हमें तो आने देते
कौशाम्बी के सैनी इलाके के रहने वाले दिलीप ने बताया कि वह घटना की सूचना के बाद शाम को पहुंचा लेकिन तब तक पुलिस इंतजार नहीं कर सकी और पोस्टमॉर्टम हो गया। कम से कम हमें आ तो जाने देते। दिलीप ने बताया कि उसका भाई पप्पू केसरवानी करीब 10 साल से इलाहाबाद में रह रहा है। वह सब्जी मंडी पुलिस चौकी में साफ-सफाई से लेकर छोटे-मोटे काम करना, पुलिस के लिये जानकारी जुटाना व जाम आदि हटवाने का काम करता था। वह पुलिस चौकी की तीसरी मंजिल पर सोता भी था।

पुलिसकर्मियों का कहना है कि सुबह जब थाने में साफ सफाई नहीं हुई तो पप्पू को ढूंढा जाने लगा। दोपहर बाद जब चौकीदार छत पर गया तो वहां पप्पू की खून से सनी लाश पड़ी थी। घटना की सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिये भेजते हुये परिजनों को सूचना दी गई।

क्या कह रहे थानेदार
मामले में खुल्दाबाद इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मैं भी घटनास्थल पर पहुंचा। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई है । ऐसे लगा रहा था कि छत से गुजरे हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से पप्पू की मौत हुई है। हलांकि बहुत खून छत पर फैला था। हो सकता है करंट लगने के बाद पप्पू गिरा हो और सिर फट गया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+