Darbhanga News: बिहार में बेलगाम अपराधी, अब दरभंगा में एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
Darbhanga News Today In Hindi: बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बीते कल राजधानी पटना में दिनदिहाड़े खुलेआम फ़ायरिंग की वारदात हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ से वायरल हो रहा है। लोग मौजूदा सरकार की कार्यैशैली पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं अब दरभंगा में हुए कांड ने एक और ही बहस छेड़ दी है।
दरभंगा जिले में बुधवार की सुबह एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान मंसूर आलम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह साइकिल से प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर निस्ता जा रहा था, तभी निस्ता गांव के पास यह हमला हुआ। आलम मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के रहने वाले था और भरवाड़ा शंकरपुर में किराए के मकान में रहते थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश जारी हैं। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार सिर्फ धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रही है।
समाज में नफरत बढ़ने की वजह से ही ये हालात पैदा हुए हैं, कहीं धर्म तो कही ज़ात पूछ कर लोगों के साथ ज़्यादती की जा रही है। जो इसांन बच्चों को शिक्षा और तरबियत देता है, अब आसमाजिक तत्व और अपराधी उन्हें निशाना बना रहे हैं, ताकि पढ़ाई लिखाई का माहौल नहीं बने। बच्चे पढ़ लेंगे तो समझदार हो जाएंगे, समाज में शांति बहाल होगी।
इसलिए असमाजित तत्व यह चाहते हैं कि समाज के लोग अशिक्षित रहें, और उन्हें नफरती बातों में बांटकर रखें ताकि कोई सत्ता से सवाल नहीं कर सके। अग सच में सरकार जनता के हितों के बारे में सोच रही है तो सबसे पहले इस धर्म की सियासत से ऊपर उठे। इसके बाद समाज की चौमुखी विकास की रणनीति बनाते हुए काम करे। अपराधियों के लिए जीरो टोलरेंस नीति लागू करे।












Click it and Unblock the Notifications