Darbhanga Planetarium खुलने की बदली तारीख़, अब 15 जून से पहले ही कर सकेंगे दीदार
Darbhanga Planetarium घूमने के लिए अब आम लोगों को इंतज़ार खत्म हो चुका है। 15 जून से पहले ही आप लोग तारामंडल और विज्ञान संग्रहालय का दीदार कर सकेंगे।

Darbhanga Planetarium के दीदार के लिए इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। अब 15 जून नहीं बल्कि उससे पहले ही तारामंडल और विज्ञान संग्रहालय का नज़ारा ले सकते हैं। इसे खोलने के लिए डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमे फैसला लिया गया कि 10 जून से ही तारामंडल और विज्ञान संग्रहालय को खोल दिया जाए, क्योंकि बचा हुए काम पूरा हो चुका है।
तारामंडल सह संग्रहालय घूमने के लिए शो का वक्त निदेशालय से तय हुआ है। ग़ौरतलब है कि तारामंडल के लिए टिकट की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं। टिकट के साथ जाने पर ही तारामंडल में दाखिल हो पाएंगे। पार्किंग व्यवस्था के लिए भी जगह चिन्हित की जा रही है। काउंटर से टिकट बुकिंग के लिए बाद में फैसला लिया जाएगा।
तारामंडल में दाखिल और निकलने के लिए विभाग की तरफ़ से शो निर्धारित कर दिया गया है। 2D शो सुबह 11 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। दाखिल होने के लिए सुबह 10:30 बजे का वक्त रखा गया है। इसके अलावा दोपहर 12:15 बजे से 1 बजे तक 3D शो वक्त रखा गया है। इसके लिए दाखिल होने का वक्त 12 बजे रखा गया है।
दोपहर 2:15 बजे से 3 बजे तक फिर से 2D शो का वक्त रखा गया है। इसके लिए दाखिल होने के वक्त 02 बजे रखा गया है। वहीं 3:15 बजे से शाम 04 बजे तक 3D शो का वक्त रखा गया है। इसके लिए दाखिल होने का वक्त 3 बजे तय किया गया है।
पहला शो देखने आये दर्शकों के पार्किंग से निकलने का वक्त दोपहर 12 बजे, दूसरा शो देखकर पार्किंग से निकासी का वक्त 01:30 बजे, तीसरे शो के बाद पार्किंग से निकलने का वक्त 3:30 बजे और आखिरि शो से खत्म होने के बाद पार्किंग से निकलने का वक्त 04:30 बजे तय किया गया है।
पार्किंग फीस की बात की जाए तो प्रति 1.5 घंटा साईकिल के लिए 5 रूपये, मोटर साईकिल के लिए 20 रूपये, निजी चार चक्का वाहन के लिए 40 रूपये, हेलमेट के लिए 5 रूपये, जीप, कैब, टैक्सी, टैम्पू और मिनी बस के लिए 50 रूपये फीस तय की गई है। इसके अलावा पयर्टक बस/एच.सी.वी. के लिए फीस 100 रूपये तय किया गया है। तय वक्त के बाद पार्किंग से गाड़ी नहीं निकालने पर लेट फीस देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications