पत्नी के सामने पति की 'कुर्ताफाड़ पिटाई', पति पर लगे गंभीर आरोप, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Husband-Wife Fight: बिहार के दरभंगा ज़िले से एक युवक की 'कुर्ताफाड़ पिटाई' का मामला सामने आया है। पत्नी के सामने उसके घर वालों ने पति की जमकर पिटाई कर दी। इतना मारा कि कुर्ता तक फट गया। दरभंगा कोर्ट परिसर में घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

पत्नी का आरोप है कि उसके पति अब्दुल कादिर ने दूसरी शादी रचा ली है, दूसरी पत्नी से उसे 3 बच्चे भी हैं। मैं इंसाफ के लिए कोर्ट के चक्कर काट रही हूं। इसी बात से नाराज़ परिजनों ने व्यवहार न्यायालय में ही अब्दुल कादिर की सरेआम 'कुर्ताफाड़' पिटाई कर दी। आईए विस्तार से पत्नी के सामने पति की पिटाई मामले के बारे में जानते हैं।

Darbhanga News Today In Hindi Patni Ke Saamne Hui Pati Pitai, Lage Gambheer Aarop

ग्रामीणों ने बताया कि साल 2017 में अब्दुल की शादी शबनम नाम की युवती से हुई थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही शबनम ने अब्दुल पर दहेज़ प्रताड़ना का मुकदमा कर दिया। केस के बाद से अब्दुल ने अपनी पत्नी से दूरी बना ली। पिछले 4 साल से युवती द्वारा किया गया केस कोर्ट में विचाराधीन है।

कादिर की पत्नी का आरोप है कि अदालत में मामला चल ही रहा है, इसके बावजूद उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली। युवक की पहली पत्नी ने कहा कि मैं कोर्ट में फ़ैसले का इतज़ार करती रही और उसके पति ने दूसरी शादी रचा ली। दहेज मामले हुए केस की पेशी में दोनों पक्ष के लोग कोर्ट आए थे। इसी दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ।

अब्दुल कादिर (महिला का पति) ने कहा कि उसकी पत्नी झूठे इल्ज़ाम में फंसा रही है। उसके घर वाले आकर खुद ही उसे लेकर गए और मुझपर मुकदमा कर दिया। इसके बाद दूसरी शादी रचाई है। अब्दुल का आरोप है कि पहली पत्नी के घर वालों ने समझौता के लिए 15 लाख रुपये की मांग की है।

अब्दुल ने कहा कि मेरे पास उतना ज्यादा रक़म देने कि हैसियत नहीं है, 6 लाख रुपये तक देने की हैसियत है। उसन कहा कि केस की पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे थे, इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने पकड़ कर गाली गलौज़ की और मारपीट भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+