दरभंगाः रेप पीड़िता पर भरी पंचायत में केस वापस लाने के लिए बनाया दबाव, आहत होकर खाया जहर
दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में नाबालिग रेप पीड़िता ने जहर खा लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में DMCH में भर्ती कराया गया है। बता दें कि गांव में पंचायत लगाकर पीड़िता पर केस वापस लेने का भी दबाव बनाया जा रहा था। साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी मिली थी। डीएमसीएच किया गया रेफर 6 महीने पहले गांव के ही एक युवक ने नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था।

कमतौल थाना में मामला दर्ज होने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी हो गई थी। फिलहाल वो जेल में है। आरोपित को जेल से छुड़ाने के लिए पीड़ित परिवार पर केस हटाने का दबाव बनाया जा रहा था। बीते गुरुवार को गांव में ही इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के बाद पीड़िता ने जहर खा लिया। जब पीड़िता की मां घर लौटी तो देखा कि बेटी बेहोश पड़ी हुई है।
गंभीर हालत में पीड़िता को प्राथमिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे DMCH रेफर किया गया। वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि घटना की जानकारी कमतौल थाना में मामले की जांच कर रहे IO मनोज कुमार को भी दी। लेकिन उन्होंने पंचायत का मामला कहकर टाल दिया। इस दौरान पीड़िता पर जबरदस्ती समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था। इसी वजह के चलते पीड़िता ने खटमल मारने की दवा खा ली थी। इसके बाद परिजन उसे जाले रेफरल अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे DMCH ले जाया गया।












Click it and Unblock the Notifications