दरभंगाः शराब तस्कर ने 200 मीटर तक गाड़ी से जवान को घसीटा, मौके पर हो गई मौत

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब माफिया ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के ऊपर शराब से लदी स्कॉर्पियों चढ़ा दी। दरअसल, गाड़ी की तेज रफ्तार देख जवान को शक हुआ तो उसने गाड़ी रोकने की कोशिश की। इस दौरान शराब माफिया ने गाड़ी की गति बढ़ा दी और जवान को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे। सभी मौके से फरार होने में सफल हो गए। जिले के केवटी थाना क्षेत्र की पुलिस देर रात को गश्ती में अपने थाने के पास सड़के से गुजर रहे वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

darbhanga liquor mafia killed homeguard during petrolling

इसी बीच पुलिस की नजर शराब से लदी स्कॉर्पियों पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो चालक ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी। वहीं गाड़ी रोकने के लिए खड़े जवान सफीउर रहमान गाड़ी की चपेट में आ गए।शराब माफिया की गाड़ी की चपेट में आकर होमगार्ड लगभग 200 मीटर तक घिसटता रहा। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल जवान को केवटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद यहां से उन्हें डीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर यहां पहुंचने से पहले ही जवान ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ एसपीडीओ अनुज कुमार मौके पर पहुंचे।

गाड़ी के आगे बहुत से ट्रक खड़े थे। रास्ता न होने की वजह से माफियाओं ने गाड़ी रोक दी और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस दौरान ग्रामीणों ने स्कॉर्पियों ड्राइवर को पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+