बिहारः टिकट न मिलने पर जदयू विधायक ददन पहलवान की नाराजगी, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

पटना। चुनावी बिगुल बजते ही राजनीतिक गलियारों में पारा पूरे उफान पर है। साथ ही पहले चरण के मतदान को लेकर सभी घटक दलों द्वारा अपनी रणनीतियों के तहत अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करनी शुरू कर दी गयी है। इसी कड़ी में डुमरांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सिटिंग जदयू विधायक ददन पहलवान को पार्टी द्वारा नजरअंदाज करते हुए पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष अंजुम आरा को इस सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।

dadan pahlwan contest bihar assembly election 2020 without party symbol

इससे नाराज जदयू विधायक ददन पहलवान आज डुमरांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल कर हुंकार भरेंगे। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि गहरी साजिश के तहत पार्टी द्वारा मेरा टिकट काटा गया है और इसमें डुमरांव के कुछ लोग भी इस प्रयास में लगे है कि मेरा राजनीतिक कैरियर खत्म कर दिया जाय। मगर इस बार यहां की जनता अपना आशीर्वाद देकर मुझे चुनाव जरूर जितायेगी।

बता दें कि चुनाव आयोग ने प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बार का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को, दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+