रॉन्ग नंबर से जुड़ा कनेक्शन, शादीशुदा महिलाओं ने रचाई आपस में शादी, फिर हुई पुलिस की एंट्री और...
Love Affair News: बिहार के जमुई ज़िले से अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी जैसा मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने दूसरी विवाहित महिला से प्रेम विवाह रचा लिया। दोनों की दोस्ती रॉन्ग कॉल से हुई थी, इसके बाद शुरू हुआ खेल, आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।
विवाहित महिलाओं के बीच प्रेम विवाह के मामले से हर कोई हैरान है। मिली जानकारी के मुताबिक बभनगांव (छपरा) की रहने वाली मुन्नी कुमारी (बदला हुआ नाम) और लखापुर (जमुई) इलाके की रहने वाली मुस्कान (बदला हुआ नाम) के बीच रॉन्ग कॉल के ज़रिए बातचीत शुरू हुई।

साल 2017 से ही दोनों के बीच बातचीत हो रही थी, इन्हीं वर्षों में दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद उन्होंने साथ जीने और मरने की कसम खाई। एक साल पहले साल 2023 में दोनों ने आपस में शादी रचा ली। हालांकि दोनों की शादी की जानकारी उनके परिवार वालों को कुछ दिनों के बाद हुई।
जमुई की मुस्कान के परिजनों ने उसे छपरा की मुन्नी से दूर रहने के लिए कहने लगे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत ना के बराबर होने लगी। फिर मुस्कान ने एक तरकीब सोची और मुन्नी को छपरा से जमुई आने को कहा, ताकि दोनों साथ में कहीं दूसरी जगह भाग जाए।
मुस्कान के परिजनों ने इसकी भनक लगी, उन्होंने डायल 112 को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मुस्कान के घर पुलिस पहुंची। दोनों को महिला थाने ले जाया गया। पुलिसकर्मियों ने काफी समझाइश के बाद दोनों को उसके परिजनों के साथ अपने-अपने घरों को भेज दिया।
आपको बता दें कि मुस्कान की शादी इंदुपुर (लखीसराय) निवासी गोपाल सिंह के साथ 7 साल पहले हुई थी। उसे एक बेटी और बेटा भी है, इस पूरे मामले में प्रीति कुमारी (महिला थाना अध्यक्ष) ने कहा कि दोनों के परिजन आए थे, किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला। समझाइश कर घर भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications