बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खां ने संस्कृत में ली शपथ, मेज थपथपाकर सदन में सदस्यों ने किया स्वागत

Google Oneindia News

पटना। सोमवार को 17वीं बिहार विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। इस दौरान 101 विधायकों ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। इस दौरान कदवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेश के विधायक शकील अहमद खां ने संस्कृत में शपथ ली। इसके बाद सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया। वहीं सोनवर्षा से रत्नेश सदा और सीतामढ़ी मिथिलेश कुमार ने भी संस्कृत में शपथ ली।

Congress mla take oath in sanskrit language

सबसे पहले उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ले शपथ ली। बता दें कि आज शपथ ग्रहण के दौरान उस वक्त हंगामा हो गया जब AIMIM के विधायक ने हिन्दुस्तान बोलने से इनकार कर दिया।

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान ने शपथ ग्रहण के दौरान हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति जताई। अख्तरुल इमान उर्दू भाषा में शपथ ले रहे थे, लेकिन उन्होंने उर्दू में भारत की जगह हिंदुस्तान शब्द के इस्तेमाल पर विरोध जाहिर करते हुए प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी से भारत शब्द का इस्तेमाल करने की मांग की। बताया जा रहा है पार्टी के विधायक भारत बोलने पर अड़े हुए थे।

उन्हें हिंदुस्तान बोलने पर आपत्ति थी। AIMIM विधायक के इस व्यवहार का विरोध जनता दल यूनाइटेड की ओर से भी किया गया। वहीं इस मुद्दे पर जदयू नेता मदन सहनी ने कहा कि AIMIM विधायक को हिन्दुस्तान बोलना चाहिए था, हिन्दुस्तान बोलने में कोई हर्ज नहीं है। वह भारत बोलने की जिद कर रहे थे।

बिहार: 12 मतों से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी शक्ति यादव जाएंगे हाईकोर्ट, कम मतों के अंतर से हारने वाले अन्य महागठबंधन प्रत्याशी भी देंगे चुनौतीबिहार: 12 मतों से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी शक्ति यादव जाएंगे हाईकोर्ट, कम मतों के अंतर से हारने वाले अन्य महागठबंधन प्रत्याशी भी देंगे चुनौती

Comments
English summary
Congress mla take oath in sanskrit language
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X