'राहुल को लड़कियों की कमी नहीं, 50 साल की महिला को क्यों देंगे Flying Kiss'? कांग्रेस विधायक के बयान पर बवाल

संसद में राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' को लेकर विवाद जारी है। इस बीच बिहार से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने एक विवादित बयान दिया, जिससे मामला और गरमा गया। बीजेपी उनके बयान से खासा नाराज नजर आ रही है।

नीतू सिंह ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 50 वर्षीय महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे, जबकि उनके पास युवा लड़कियों की कोई कमी नहीं है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Rahul Gandhi

दरअसल हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीतू सिंह एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दे रही थीं। तभी उनसे राहुल गांधी के मुद्दे पर सवाल पूछा गया। उन्होंने साफतौर पर कहा कि बीजेपी ये सब उनके नेता को बदनाम करने के लिए कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। अगर उन्हें फ्लाइंग किस देना होता तो वे एक लड़की को देते। वो स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की बूढ़ी महिला को क्यों फ्लाइंग किस देंगे। उनके ऊपर लगे ये आरोप बेबुनियाद हैं।

बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक 'महिला विरोधी पार्टी' है और वो अपने नेता राहुल गांधी का बचाव करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

क्या है फ्लाइंग किस विवाद?
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा को संबोधित किया था। उनके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में राहुल ने अशोभनीय कृत्य किया। उन्होंने महिला सांसद को फ्लाइंग किस दी। इसके बाद एनडीए सांसदों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही इसकी शिकायत स्पीकर ओम बिड़ला से भी की गई।

वहीं मामले में स्मृति ईरानी ने कहा कि ऐसी शर्मनाक घटना सदन में पहले कभी नहीं हुई। कांग्रेस सांसद का व्यवहार अशोभनीय है। पूरा देश गांधी परिवार की संस्कृति देख रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+