Bihar News: भूतपूर्व सैनिकों और आश्रितों को सरकार का बड़ा तोहफ़ा, बड़े पैमाने पर नियुक्तियां, कई सुविधाएं
Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सैनिक कल्याण निदेशालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। सरकार ने सभी योजनाओं को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इसके तहत सैनिकों के बच्चों के लिए शिक्षा अनुदान, वैवाहिक अनुदान और प्रधानमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध कराई जाएंगी।

सभी योजनाएं होंगी ऑनलाइन
बिहार सरकार राज्य स्तर पर संचालित सैनिक कल्याण योजनाओं को केंद्रीय सैनिक कल्याण बोर्ड (Central Sainik Welfare Board) की तर्ज पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने जा रही है।
शिक्षा अनुदान (Education Grant)
वैवाहिक अनुदान (Marriage Grant)
प्रधानमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना (PM Scholarship Scheme)
पुनर्वास और रोजगार योजनाएं (Rehabilitation & Jobs for Ex Servicemen)
इन सभी का लाभ अब ऑनलाइन पोर्टल (Online Portal for Ex Servicemen Bihar) से लिया जा सकेगा। इसके लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर खरीदने में 20 लाख रुपये स्टेट एक्स-सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड से खर्च किए जा रहे हैं। पटना जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी को इस योजना का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
दो वर्षों में 5000 पूर्व सैनिकों की नियुक्ति
बिहार सरकार ने पिछले दो वर्षों में पूर्व सैनिकों के पुनर्नियोजन और कल्याण को लेकर कई पहल की हैं। इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) डायल-112 में 5000 भूतपूर्व सैनिकों को वाहन चालक के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में भी पूर्व सैनिकों को गार्ड के पद पर नियुक्त करने की तैयारी चल रही है।
राजभवन सचिवालय ने हाल ही में आधा दर्जन पूर्व सैनिकों को वाहन चालक के पद पर नियुक्त किया है। साथ ही पूर्व सैनिकों के लिए स्नातक (बीए एचआरएम) की पढ़ाई और प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने को लेकर राजभवन में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद राज्यपाल सचिवालय ने आगे की कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
20 जिलों में बनेगा इंटिग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स
भूतपूर्व सैनिकों की सुविधाओं को देखते हुए बिहार के 20 जिलों में इंटिग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सिवान, बक्सर, रोहतास और भागलपुर में पहले से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय संचालित हैं, जबकि 12 अन्य जिलों - नालंदा, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, कटिहार, सहरसा, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में कॉम्प्लेक्स का निर्माण जारी है।












Click it and Unblock the Notifications