‘CM Nitish’ की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 2 अक्टूबर सामूहिक इस्तीफ़े की तैयारी में बिहार पंच सरपंच संघ
CM Nitish News: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, वहीं नीतीश सरकार की भी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश पंच सरपंच संघ के बैनर तले मंगलवार को 11 सूत्री मांगों के समर्थन में बिहार सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत के दौरान बिहार पंच सरपंच संघ के सदस्यों ने कहा कि हम लोक तांत्रिक तरीके से अपने अधिकार मांग रहे हैं। प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित प्रखंडो के अध्यक्ष और पदाधिकारी ने किया। सभी 38 ज़िलों के संघ ज़िलाध्यक्ष, ज़िला संघ पदाधिकारी और प्रदेश संघ पदाधिकारी ने शांतीपूर्ण तरीक़े से बात की।

आपको बता दें कि पंच सरपंच संघ के द्वारा सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। 1977 के बाद इतने वृहद स्तर पर पहली बार किसी संगठन संघ में इतनी एकता दिखी।
वन इंडिया हिंदी से रेणु देवी (प्रखंड अध्यक्ष, पंच सरपंच संघ बरौनी) और सरिता कुमारी (प्रखंड उपाध्यक्ष, पंच सरपंच संघ बरौनी) ने बताया कि एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन के द्वारा प्रखंड संवंधित विकास पदाधिकारी के ज़रिए से मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रेषित किया गया है ।
राज्य सरकार शासन प्रशासन 30 सितंबर तक सभी प्रस्तावित सरपंचों का मजिस्ट्रेट का पावर, ग्राम कर्मचारियों में अविलंब पुलिस, चौकीदार, प्रहरी की स्थाई नियुक्ति, हथकड़ी एवं विकासात्मक कार्यों की समीक्षा, जाँच NOC, वंशावली, वेतन, भत्ता, पेंशन, सुरक्षा बीमा, MLC चुनाव में मतदाता बनाए जाने की मांग है।
धारा 90- 122 का सत प्रतिशत अनुपालन, पुलिस पदाधिकारी का पूर्ण सहयोग, सहित 11 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी 02 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन भीतीहरवा चम्पारण से पंच परमेश्वर न्याय यात्रा रथ निकाल कर प्रतिनिधि पंच, सरपंच,उप सरपंच तथा कर्मीगण प्रत्येक ज़िला में भ्रमण कर संयुक्त हस्ताक्षर कराकर राजधानी पटना पहुचेंगे।
राज्यपाल को सामूहिक इस्तीफ़ा सौंप देंगे और बिहार के ग्राम कचहरी नामक संस्था को बंद करने की मांग करेंगे जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार शासन प्रशासन की होगी। संघ ने सत्ता धारी दल एवं प्रतिपक्ष के नेताओं से अपील किया कि ग्राम कचहरी सर्व सुविधा संपन्नता हेतु राजनेता संघर्ष में सहयोग करें। पंच परमेश्वर का आवाज़ बने अन्यथा लोकसभा,विधानसभा सभा चुनाव में ख़ामियाज़ा भुगतने को तैयार रहें ।
वहीं सूबे के सभी प्रखंडों से आज धरना प्रदर्शन से संबंधित समाचार प्राप्त हो रहे हैं। सारण जिले के तरैया प्रखंड मुख्यालय पर भी बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के आवाह्न पर सरपंच संघ के प्रदेश महासचिव सुनिल कुमार तिवारी एव प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह के अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ के आवाह्र पर, जिस प्रकार 11 नवम्बर को पटना बापू सभागार मे क्षमता से 10 गुणा अघिक पंच परमेश्वर (बाहर से भीतर तक) उपस्थिति दर्ज करते हुए अपने एकता प्रदर्शित किया था।
मंगलवार को पूरे बिहार में सभी ग्राम कचहरी के लगभग डेढ़ लाख प्रतिनिधि कर्मी एक दिन एक समय में बिहार के 534 प्रखंड के प्रखंड मुख्यालयों में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जो ऐतिहासिक रहा। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम से 11 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।












Click it and Unblock the Notifications