CM Nitish Kumar के सांसद ही खोलने वाले हैं सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा, दिया ये बड़ा बयान

CM Nitish Kumar, JDU MP Sunil Kumar Pintu: बिहार में जाति आधारित गणना रिपोर्ट आने के बाद से ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चुनावी माहौल में रिपोर्ट जारी होना सीएम नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। वहीं अब उनके पार्टी के नेता ही सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं।

सीतामढ़ी से जदयू सासंद सुनील कुमार पिंटू नेनजाति आधारित गणना रिपोर्ट पर सवालिया निशान लगाते हुए बड़ा बयान दिया है। उनका आरोप है कि गणना रिपोर्ट में बड़ी चूक हुई है। नीतीश कुमार के सांसद ने सुनील कुमार ने जातीय गणना पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि तेली-साहू समाज के संयोजक हैं।

CM Nitish Kumar MP going to open a front against the government, gave this big statement

प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आंकड़ों में बड़ी ग़लती सामने आई हैं, इस मुद्दे पर राजधानी पटना में 8 अक्तूबर तेली और साहू समाज की मीटिंग इसी मुद्दे पर बुलाई है। बैठक में मामले पर चर्चा होगी और सीएम नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा कर गड़बड़ी को ठीक करने की मांग की जाएगी।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो गई है कि सुनील कुमार पिंटू, सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से सांसद हैं। जाति आधारित गणना रिपोर्ट पर खुद जदयू सांसद का आरोप लगाना, प्रदेश सरकार (नीतीश कुमार) की मुश्किलें बढ़ा सकता है।

सासंद पिंटू के आरोप पर जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि पिंटू को कही और से दिशा निर्देश मिल रहा है, जहां से वह आए हैं, वह वापस उसी जगह जाना चाह रहे हैं। इसलिए इस तरह का बयान दे रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने जातीय गणना करवाकर एक ऐतिहासिक क़दम उठाया है। यह जनहित में हुआ कारगर क़दम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+