NDA में शामिल होने की अटकलों पर CM Nitish Kumar ने साफ़ किया अपना रुख़- कही ये बड़ी बात

CM Nitish kumar, NDA Alliance News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर संभावनाओं की सियासत पर चर्चा तेज़ हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सीएम नीतीश कुमार फिर से पलटी मारते हुए NDA गठबंधन का हिस्सा बन सकते हैं। चुनावी चर्चा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना रुख साफ किया है।

बिहार की राजधानी पटना में मीडिया कर्मियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल किया कि इस बात में कितनी सच्चाई है कि आपका लगाव NDA की तरफ़ है, इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि क्या फालतू बात आप कर रहे हैं।

CM Nitish Kumar

मीडिया कर्मियों ने कहा कि NDA गठबंधन में आपके शामिल होने की चर्चा चल रही है। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि छोड़िए ना कहा कि छोड़िए ना भाई, किसको क्या चर्चा करते रहना है। आप जान रहे हैं कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए हम लगे हुए हैं, कितनी उपलब्धी हो रही है, इतना बड़ा काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कौन क्या करते रहता है, इससे मुझे क्या लेना देना है, इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है, मैं तो विपक्षी एकता को मज़बूत करे में व्यस्त हूं। सीएम नीतीश कुमार ने भले ही मीडिया से मुख़ातिब होते हुए NDA से लगाव पर विराम लगा दिया है, लेकिन वह कब, क्या फ़ैसला लेंगे यह किसी को पता नहीं रहता है।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ है कि सीएम नीतीश कुमार को अगर सही सम्मान नहीं मिला तो कभी भी, वह सियासी समीकरण बदल सकते हैं। क्योंकि वह कई बार अपने राजनीतिक फ़ैसलों सियासी फ़िज़ा बदलते रहे हैं। उनकी चुनावी चाल ऐसी रही है कि रात में मंत्री रहे नेता और सुबह में नेता विपक्ष के विधायक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+