बिहारः हर घर नल का जल योजना में डिप्टी सीएम की बढ़ी मुश्किलें, नीतीश कुमार ने मांगी सफाई
पटना। बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। प्रदेश की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक हर घर नल का जल योजना में विपक्ष ने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। हालांकि बीते गुरुवार को तारकिशोर प्रसाद ने लिखित में अपनी सफाई दी थी। वहीं अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद से अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को स्पष्ट करने को कहा है। प्रसाद को अपना रुख स्पष्ट करने के लिए मुख्यमंत्री के 1 ऐनी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास पर पेश होने के लिए कहा गया था।

आईएएनएस के सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार तारकिशोर प्रसाद से नाराज हैं, जो सात निश्चय योजना के तहत अपनी बहू सहित रिश्तेदारों को 58 करोड़ रुपये का ठेका देने में शामिल थे। नीतीश कुमार ने कथित तौर पर प्रसाद से एक सार्वजनिक मंच पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। वह यह भी चाहते हैं कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस मामले का संज्ञान ले क्योंकि उनके डिप्टी के भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के कारण राज्य सरकार को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।
Recommended Video
इन आरोपों को लेकर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हर घर नल का जल योजना की सफलता से घबराकर विपक्ष अनर्गल विलाप कर रहा है। जिस कंपनी को टेंडर देने की बात की जा रही है उन कंपनियों और प्रतिष्ठानों में मेरे परिवार या ससुराल का कोई सदस्य शामिल नहीं है। कटिहार जिले के 4 वार्ड में सिर्फ चार स्कीम का काम मेरे परिवार की सदस्य पूजा कुमारी को मिला, जिसका कॉन्ट्रैक्ट सरकार के नियमानुसार पीडब्ल्यूडी कोड निविदा प्रक्रिया एवं नियमों के मिताबिक 2019 में किया गया है और संबंधित क्षेत्र में जलापूर्ति भी किया जा रहा है।
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साले, बहू व रिश्तेदारों पर योजना में ठेका लेने का आरोप लगाया गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर सीधे सीएम नीतीश कुमार को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी। उन्होंने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता कर सीएम नीतीश कुमार को डरपोक और कमजोर मुख्यमंत्री कहा था। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा था कि उनकी हिम्मत नहीं है कि वह बीजेपी पर कार्रवाई कर सकें।
-
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications