सीएम नीतीश कुमार से कई गुना ज्यादा अमीर हैं उनके मंत्री, परिवहन मंत्री के पास अपनी गाड़ी नहीं
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों ने साल के आखिरी दिन अपनी संपत्ति को घोषित कर दिया। यह वित्तीय वर्ष 2020-21 का ब्योरा है। राज्य सरकार ने इस अपने वेबसाइट पर जारी किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके मंत्री हैं। सीएम नीतीश से 2 करोड़ 87 लाख लाख 12 हजार 410 रुपये की संपत्ति उनके पुत्र निशांत के पास है। वहीं डिप्टी सीएम रेणु देवी सहित कई मंत्रियों के पास राइफल और पिस्टल दोनों हैं। कई मंत्रियों के पास बस, ट्रक, ट्रैक्टर से लेकर मोटरसाइकिल तक है। वहीं परिवहन मंत्री के पास अपनी गाड़ी नहीं है।

सीएम नीतीश कुमार के पास कुल 75 लाख 36 हजार 626 रुपये की संपत्ति है। उनके पुत्र निशांत के पास 3 करोड़ 62 लाख 49 हजार 36 रुपये है। इसका मुख्य कारण यह है कि निशांत के नाम सभी पैतृक संपत्ति हैं।मुख्यमंत्री के पास 16,51,626 रुपए की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति 58,85,000 रुपए की है। उनके नाम पर संसद विहार को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी (द्वारका, दिल्ली) में एक फ्लैट है। उनके पास 13 गाय, उसके 9 बच्चे हैं। 13 हजार रुपए की एक्सरसाइज साइकिल है।
Recommended Video
उनके संपत्ति के ब्योरे में चाराकल, माइक्रोवेव ओवन, ओटीजी, वाशिंग मशीन के दाम भी दर्ज हैं। निशांत की चल संपत्ति 1,63,79,422 रुपए तथा अचल संपत्ति 1,98,69,614 रुपये की है। नीतीश कुमार के पास 29,385 रुपए नकदी है, तो निशांत के पास 16,549 रुपए।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के पास सिर्फ 62.17 लाख रुपए की संपत्ति है। कम संपत्ति में दूसरे नंबर पर मदन सहनी हैं। उनके पास 82.54 लाख की संपत्ति है। नीरज कुमार बबलू के पास 12.94 करोड़, मुकेश सहनी के पास 11.55 करोड़ तथा सम्राट चौधरी के पास 10.91 करोड़ की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications