JDU नेता की बेटी को LJP का टिकट, कौन है शांभवी चौधरी जिसे समस्तीपुर से मिला टिकट?

बिहार में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) को लोक सभा में 5 सीटें मिली हैं। पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिया है। हाजीपुर से चिराग पासवान खुद उतर रहे हैं तो वहीं, जमुई से उनके बहनोई अरुण भारती को पार्टी का सिंबल मिला है।

लोजपा ने बाकी बची 3 सीटों पर पर भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें सबसे अधिक चर्चा अब समस्तीपुर सीट को लेकर हो रही है। समस्तीपुर में शांभवी चौधरी को टिकट दिया गया है। ये नाम इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि शांभवी, जेडीयू नेता अशोक चौधरी की बेटी हैं।

Ashok Chaudhary s daughter

अशोक चौधरी और उनकी बेटी शांभवी चौधरी लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट पाने के लिए काफी कोशिश कर रहे थे। अशोक चौधरी ने पिछले दिनों चिराग से मुलाकात की थी। तब से ही शाम्भवी के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी। पहले शाम्भवी के जमुई से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन अब चिराग ने शांभवी को समस्तीपुर से मौका दिया है।

कौन हैं शांभवी चौधरी?

शांभवी चौधरी, पूर्व आईपीएस अधिकारी व महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल की बहू हैं। शांभवी ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीजी की पढ़ाई की है, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के ही लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह अपने पति सायण कुणाल के बिजनेस में भी सपोर्ट कर रही हैं।

शांभवी चौधरी ही क्यों?

समस्तीपुर लोकसभा सीट सुरक्षित सीट है। यहां से फिलहाल प्रिंस राज सांसद है। यह पहले से तय था कि प्रिंस राज का टिकट कटने वाला है। ऐसे में यहां से लोजपा के प्रधान महासचिव संजय पासवान को चुनाव लड़ाने की बात चलने लगी थी। लेकिन उनका 'पासवान' होना इसमें आड़े आ गया। चिराग पासवान अब सिर्फ पासवानों के नेता नहीं बनना चाहते बल्कि एक बड़े दलित नेता की पहचान बनाना चाहते हैं।

शांभवी चौधरी पासी जाति से आती हैं। लेकिन उनकी शादी भूमिहार से हुई है। इससे चिराग पासवान ने एक तीर से 2 निशाने साध लिए हैं। शांभवी को टिकट देकर उन्होंने भूमिहारों की तकलीफ भी दूर कर दी है। दरअसल चिराग पासवान पर भूमिहार विरोधी होने का आरोप लग रहा था। अपने इस फैसले से उन्होंने सूरजभान सिंह की काट ढूंढ़ ली है।

बाकी सीटों पर भी नाम तय

चिराग पासवान ने खगड़िया और वैशाली सीटों पर भी उम्मीदवार के नाम लगभग फाइनल कर दिया हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वैशाली सीट से चिराग सिटिंग सांसद और अपनी पुरानी उम्मीदवार वीणा देवी को मौका दे सकते हैं। वहीं, खगड़िया सीट से सीटिंग सांसद महबूब अली कैसर का टिकट कटने की संभावना है। उनकी जगह पर चिराग ने पार्टी के युवा नेता और भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को टिकट मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+