Bihar: 'मुझे बम से उड़ाने की साजिश रची जा रही', बिहार की चुनावी रैली में चिराग पासवान ने किया बड़ा दावा

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री और लोकि वहमैं "शेर का बेटा" हैं और मुझे डराना नामुमकिन है।क जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को एक सनसन खेज आरोप लगाया कि उनके विरोधियों ने उन्हें "बम से उड़ाने" की साजिश रची है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा मैं "शेर का बेटा" हैं और मुझे डराना नामुमकिन है।

यह बयान बिहार के मुंगेर जिले में एक रैली के दौरान चिरागपासवान ने दिया। चिराग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक हफ्ते पहले ही पार्टी ने दावा किया था कि चिराग पासवान क सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है।

Bihar Election 2025

चिराग पासवान ने मुंगेर में एक रैली को संबोधित करते हुए अपने चाचा पशुपति कुमार पारस पर भी निशाना साधते हुए एलजेपी के विरोधी गुट के मिलने की संभावना जताई।

चिराग बोले- 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' नारे से लोग परेशान हैं'

एलजेपी प्रमुख औरहाजीपुर से सांसद चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर भी परोक्ष रूप से हमला किया। चिराग ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "कई लोग चिराग पासवान के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' नारे से परेशान हैं, जो उनकी जाति की राजनीति की जड़ों पर प्रहार करता है।"

"अब मुझे बम से उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं"

चिराग पासवान ने कहा, "उन्हें "तोड़ने" के प्रयास विफल रहे हैं, और अब उनके विरोधियों ने "एक नई साजिश रची है।" उन्होंने कहा, "वे अब मुझे बम से उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे भूल जाते हैं कि चिराग पासवान शेर का बेटा है। वह झुकना नहीं जानता और उसे डराना असंभव है।"

चिराग के दावे पर क्‍या बोली एलजेपी?

लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेताओं ने पार्टी प्रमुख के इस सनसनीखेज दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा "चिराग पासवान ने हाल ही में सांसद को मिली धमकी के संबंध में दर्ज कराई गई एफआईआर का जिक्र किया होगा। एलजेपी के एक नेता ने गुप्‍त रहने की शर्त पर पीटीआई को बताया, "यह सोशल मीडिया ट्रोल के खिलाफ हाल ही में दर्ज की गई एफआईआर का संदर्भ हो सकता है। चिराग जी ने इसका इस्तेमाल बयानबाजी के लिए किया होगा।"

एलजेपी ने दर्ज करवाई थी ये शिकायत

एलजेपी (आरवी) के मुख्य प्रवक्ता राजेश कुमार भट्ट ने 11 जुलाई को पटना के साइबर पुलिस स्टेशन में एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसने पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस शिकायत में "चिराग पासवान की बढ़ती लोकप्रियता से डरे हुए लोगों" के बारे में बात की गई थी, लेकिन इसमें किसी विशेष पार्टी या व्यक्ति का कोई उल्लेख नहीं था। एलजेपी (आरवी) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दावा किया था कि इंस्टाग्राम यूजर "राजद समर्थक" था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+