रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि दिल्ली में मनाई जाएगी, चिराग ने राष्ट्रीय नेताओं को किया आमंत्रित

पटना। आागामी 8 अक्टूबर को लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि है। इस मौके पर चिराग पासवान दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम की पूरी तैयारी 12 जनपथ स्थित घर पर शुरू है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। बता दें कि पिछले महीने 12 सितंबर को हिंदू कैलेंडर के मुताबिक दिवंगत केंद्रीय मंत्री की पहली बरसी पर पटना में धार्मिक अनुष्ठान हुआ था।

chirag paswan will celebrate ram vilas paswan first death anniversary in delhi

उस कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित भाजपा-कांग्रेस समेत दूसरे दलों के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया था। लेकिन कार्यक्रम पटना में होने के चलते दिल्ली के बड़े नेता पहुंच नहीं पाए थे। पीएम मोदी ने भी उस वक्त चिराग पासवान से फोन पर बात की थी और रामविलास पासवान को याद करते हुए एक पत्र भी लिखा था। बरसी के कार्यक्रम के दौरान ही चिराग पासवान ने कहा था कि वो पिता की याद में अगला कार्यक्रम दिल्ली में होगा।

चिराग पासवान के साथ-साथ पार्टी के बड़े नेता दिल्ली में मौजूद रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हुलास पांडेय, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता अशरफ अंसारी सहित कई नेता पिछले दो दिनों से दिल्ली में ही हैं। वहीं कई नेता बिहार से दिल्ली जाने वाले हैं। इसलिए पार्टी के संस्थापक की पहली पुण्यतिथि पर काार्यक्रम की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष संभालेंगे।

पार्टी के प्रवक्ता राजेश भट्ट के मुताबिक कार्यक्रम के पटना समेत हर जिले में कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की तरफ से आदेश सभी जिलाध्यक्षों को जारी किया गया है। इसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इसके राजेश भट्ट ने केंद्रय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने अपने खून और पसीने से पार्टी को सींचा था। उस पार्टी को उनके भाई ने बर्बाद कर दिया। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग पासवान लगातार संघर्ष कर रहे हैं, उनके सामने चाचा नतमस्तक हो गए। पशुपति कुमार पारस को दिवंगत केंद्रीय मंत्री को पुण्यतिथि मनाने का कोई हक नहीं है। वो महज एक दिखावा और ढोंग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+