Bihar Politics: चिराग पासवान ने बुलंद किया ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का नारा, सरकार पर साधा निशाना
Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर काम कर रही है। प्रदेश सरकार अपने द्वारा कराये गए विकास कार्यों को लेकर जनता से मुखातिब हो रही है। वहीं विपक्षी दल के नेता महागठबंधन सरकार की खामियों को उजागर करते हुए हमलावर हैं।
इसी क्रम में जमुई सांसद चिराग पासवान ने भी 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का नारा बुलंद करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा है। नवादा में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये, उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिन पर दिन शिक्षा का स्तर गिर रहा है।

सांसद चिराग पासवान ने कहा कि 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' को धरातल पर उतारने से ही बिहार का विकास हो सकता है। यह एक ऐसी सोच है जो बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे लेकर जाएगी। 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' ना सिर्फ बिहार में बेहतर शिक्षा की बात करता है।
Recommended Video
ना सिर्फ हर प्रखंड और पंचायत में मेडिकल, इंजियनियरिंग कॉलेज की बात करता है। ना सिर्फ बेहतर पब्लिक सेक्टर की बात करता है। बल्कि शिक्षा से जुड़ी और लोगों से जुड़ी हर समस्याओं की बात करता है। लोगों से मुखातिब होते हुए चिराग ने सवाल किया कि डिग्री कोर्स कितने सालों में पूरा होता है, जवाब मिला 6 सालों में।
चिराग पासवान ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधारने की ज़रूरत है। लेकिन प्रदेश सरकार सिर्फ़ जुमलेबाज़ी करती है। सरकार लाख दावे करे लेकिन ज़मीनी हक़ीकत कुछ और ही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता हर सवालों के जवाब अपने मतों से देगी।
चुनावी मौसम में आरोप प्रत्यारोप का दौर तो जारी है, लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि जनता किसके हक में फ़ैसला करती है। NDA गठबंधन के नेताओं का दावा है कि प्रचंड जीत हासिल करेंगे। वहीं 'इंडिया गठबंधन' के नेताओं का कहना है कि जनता को केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं चाहिए। यह चुनाव के नतीजों से साफ हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications