Amit Shah से बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग, "कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त" -चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौतों को रोकने के लिए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

बिहार में जहरीली शराब का कहर थम नहीं रहा है। हाल ही में छपरा जिले में जहरीली शराब के चलते 70 लोगों की मौत हो गई थी। छपरा के अलावा सारण, सिवान और बेगूसराय में भी शराब के चलते मौतें हुई हैं। वैसे तो बिहार में शराबबंदी लागू है परन्तु इस तरह के मामले यह साफ़ कर देते हैं कि शराबबंदी पूरी तरह असफल है। ऐसे में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में जहरीली शराब के सेवन से होने वाली मौतों को रोकने के लिए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।

बिहार में लागू करें राष्ट्रपति शासन - पासवान
दरअसल, बिहार शराब की बिक्री और खपत के खिलाफ कड़े निषेध कानून वाला राज्य है, अवैध शराब के सेवन से अक्सर मौतें होती हैं। चिराग पासवान का इस मामे पर कहना है कि नीतीश कुमार ने 2016 में राज्य में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया और इसकी खपत को आपराधिक घोषित कर दिया। बावजूद इसके सरकार को लगातार जहरीली त्रासदियों और बढ़ते कानूनी मामलों और बड़ी संख्या में लंबित मामलों पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि हाल ही में छपरा जिले में जहरीली शराब के चलते 70 लोगों की मौत हो गई थी। इसी का हवाला देते हुए पासवान ने आरोप लगाया है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह और चिराग पासवान की मुलाकात के दौरान पासवान ने गृह मंत्री को अपनी पार्टी का एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमे उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में सरकारी संरक्षण में शराब माफिया फल-फूल रहा है। उन्होंने ज्ञापन में यह भी लिखा कि राज्य में वैसे तो शराबबंदी है लेकिन फिर भी लोग बड़ी संख्या में जहरीली शराब से मर रहे हैं। आए दिन अलग अलग जिलों से जहरीली शराब पीने से मृत्यु के आते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा, "यह कहना गलत नहीं होगा कि बिहार में नितीश कुमार कानून का पालन करवाने में असमर्थ रहे हैं। "
Recommended Video


ट्विटर पर किया शेयर
चिराग पासवान ने अपनी इस मुलाकात को लेकर ट्वीट भी किया है जिसमे उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के साथ अपनी तस्वीर लगाई है और लिखा है, "आज नई दिल्ली में भारत सरकार के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात कर बिहार में बढ़ रहे अपराध, भू-माफियाओं की मनमानी, बालू खनन, ज़हरीली शराब से मौतें और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर पत्र के माध्यम से गृहमंत्री जी को अवगत करवाया।" साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी का ज्ञापन भी ट्विटर हैंडल के माध्यम से शेयर किया है जिसमे उन्होंने बिहार सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications