चारा घोटाला: बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह समेत 7 बनाए गए आरोपी
पटना। बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह सहित 7 लोगों को आरोपी बनाया गया है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में इन सबको कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किया गया है। इस मामले में तत्कालीन वित्त सचिव विजय शंकर दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों का नाम शामिल है। चारा घोटाला के दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सुनवाई हुई जिसमें सीबीआई के विशेष न्यायाधीश शिवपाल सिंह की अदालत ने 15 मार्च को सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित किया।

इस सुनवाई को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, पूर्व सांसद डॉ. आर के राणा, जगदीश शर्मा सहित अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए जहां बचाव की ओर से कानूनी बिंदु पर बहस पूरी करते हुए अदालत में फैसले की तिथि 15 मार्च निर्धारित किया।
आपको बताते चलें कि लालू यादव से जुड़े चारा घोटाले मामले में तीसरा फैसला होगा। यह मामला दुमका कोषागार से 13 करोड़ 13 लाख चार हजार 451 रुपये अवैध निकासी से संबंधित है। इसकी निकासी दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 के बीच हुई थी और इस मामले में सीबीआई ने 11 अप्रैल 1996 को 48 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने अनुसंधान करते हुए दो चार्जशीट अदालत में दायर किया था जिसमें 48 आरोपियों का नाम सामिल था। फिर एक दूसरा चार्जशीट कोर्ट में पेश किया गया जिसमें एक आरोपी का नाम सामने आया।
इस मामले को लेकर सीबीआइ के वरीय विशेष लोक अभियोजक राकेश प्रसाद ने बताया कि मामले में दो आरोपी सरकारी गवाह बन गए थे और इस मामले में वर्तमान में कुल 31 आरोपी अदालत में ट्रायल फेस कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications