Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhath Puja 2025: दूल्‍हे की तरह सजे नजर आए चिराग पासवान, अक्षरा, सांभवी का भी देखें छठ लुक

Chhath Puja 2025: पूरे भारत ही नहीं विदेशों में भी बिहारी समुदाय द्वारा छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। छठ पर्व की खास रौनक बिहार में देखते ही बनती है। आम लोगों से लेकर नेता, भोजपुरी एक्‍टर, एक्‍टेस भी इस पर्व को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं।

हर बार की तरह इस बार भी भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्रियों ने छठ महापर्व को पारंपरिक अंदाज़ में मना कर सबका ध्‍यान खींचा है। वहीं केंद्रीय मंत्री और एजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने अपने लुक से ड्रेसअप और लुक से खूब सुर्खियां बटोरी। आइए देखते हैं एक्‍ट्रेस और चार्मिंग नेताओं ने घाट पर कैसे मनाया छठ का महापर्व?

Chhath Puja 2025

सादगी भरे पारंपरिक अंदाज में नजर आईं अक्षरा सिंह

मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी छठ व्रत कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने पटना के दीघा घाट पर सूर्य को अर्घ्य दिया और मीडिया के साथ अपने अनुभव साझा किए। अक्षरा सिंह लाल साड़ी में अन्य व्रतियों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में दिखीं और पूरी तरह से छठी मैय्या की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने घाट पर अन्य व्रतियों के साथ छठ मैय्या के गीत भी गाए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा, "तीन दिन कैसे निकल गए, पता ही नहीं चला। मुझे बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं हुई। आज पहला अर्घ्य है। बिहार में इस पर्व की अपनी विशेष मान्यता है, लेकिन हम सभी बिहारियों के रोम-रोम में छठ पूजा बसी हुई है। हमने बचपन से ही इसे देखते हुए बड़े हुए हैं।"अभिनेत्री ने आगे कहा कि छठ पूजा को बिहारियों का 'इमोशन' कहा जाता है और उनका व्रत सफल होता दिख रहा है। उन्होंने समस्त भारतवर्ष के लिए खुशियों और उन्नति की कामना की।

दूल्‍हे वाले लुक में घाट पर नजर आए चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सुर्ख लाल रंग के कुर्ते और सिर में लाल साफा बांधकर अपने परिवार के संग सोमवार की शाम को छठ पर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को प्रणाम करने पहुंचे। दूल्‍हे जैसे सजे चिराग पासवान ने अपने लुक से सबका ध्‍यान खींचा।

सांसद सांभवी चौधरी ने सादगी भरे लुक में आई नजर

समस्‍तीपुर सांसद सांभवी चौधरी ने इंस्‍टा पर हाथ में पूजन सामग्री लिए हुए एक मैसेज लिखा। उन्‍होंने लिखा
"संध्या अर्घ्य 🙏छठ पूजा का तीसरा दिन, जब अस्त होते सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया जाता है - यह क्षण नमन का, आभार का और साधना का प्रतीक है।
डूबते भास्कर को अर्घ्य देकर हम जीवन में प्रकाश, संयम और नई ऊर्जा का संकल्प लेते हैं। जय छठी मईया 🌺सूर्य भगवान सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की किरणें बिखेरें।

आम्रपाली का दिखा खूबसूरत लुक

भोजपुरी एक्‍ट्रेस आम्रपाली ने अपनी प्‍यारी सी फोटो शेयर कर अपने फैंस को छठ पर्व की शुभकानाएं दी हैं। एक्‍ट्रेस ने लिखा "सब कहु के "छठ पूजा" के अत्यंत शुभकामना एवं बधाई, छठी मैया के कृपा हमेशा बनल रहो। जय छठी मैया" 🥰😇🙏🏻

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+