Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhatapur Vidhan Sabha Results: सुशांत सिंह के भाई और CM नीतीश के सबसे अमीर मंत्री हारे या जीते?

Chhatapur Vidhan Sabha Results: सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट पर इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ साबित की है। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी राजद उम्मीदवार विपिन कुमार सिंह को 16,178 वोटों के बड़े अंतर से हराकर लगातार चौथी बार जीत का परचम लहराया। इस जीत के साथ नीरज कुमार ने अपने राजनीतिक सफर को और अधिक मजबूती दी है। बता दें, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के नीरज कुमार कजिन भाई हैं।

Chhatapur Vidhan Sabha Results

सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना, दिनभर जारी रहा रोमांच
14 नवंबर 2025 की सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ मतगणना शुरू हुई। आधे घंटे बाद ईवीएम वोटों की गिनती भी आरंभ हुई और इसी के साथ शुरुआती रुझान सामने आने लगे। मतगणना के शुरुआती दौर से ही भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए थे। पहले राउंड में ही नीरज कुमार को 5,455 वोट मिले, जबकि राजद के विपिन कुमार को 2,158 वोट प्राप्त हुए थे। रिपोर्ट्स की माने तो नीरज नीतिश कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री थे। इस बार देखना है कि कैबिनेट में उन्हें जगह मिलती है या नहीं। हालांकि ये तो शपथ के दौरान ही पता चलेगा।

जन सुराज पार्टी की एंट्री से बढ़ी दिलचस्पी
इस बार मुकाबला सिर्फ भाजपा और राजद तक सीमित नहीं रहा। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अभय कुमार सिंह ने भी मैदान में उतरकर चुनाव में दिलचस्पी बढ़ा दी। हालांकि अंत में मुख्य जंग भाजपा और राजद के बीच ही देखने को मिली।

छातापुर सीट का समृद्ध राजनीतिक इतिहास
1967 में अस्तित्व में आई छातापुर विधानसभा सीट शुरुआत में अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित थी। बाद में 2008 के परिसीमन के बाद इसे सामान्य सीट घोषित किया गया। कांग्रेस, जनता दल, जदयू और भाजपा-सभी ने इस सीट पर कभी न कभी अपनी जीत दर्ज कराई है। 2020 के चुनाव में भी नीरज कुमार सिंह ने विपिन कुमार सिंह को 20,000 से अधिक वोटों से हराया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+