बिहार: पत्नी ने सरेबाजार पति को पीटा, मुंह पर बरसाए चप्पल ही चप्पल
छपरा। बिहार के छपरा शहर में बुधवार महिला सशक्तिकरण का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां पति से प्रताड़ित एक महिला ने अपने पति को ही बीच सड़क पर चप्पल से पीट दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उस शख्स को किसी तरह पिटाई से बचाया। लेकिन तब तक उस शख्स की बुरी तरह पिटाई हो चुकी थी। पति को पिटते देख आसपास काफी भीड़ जमा हो गई और अफरातफरी मच गई। जिसके बाद कोर्ट में तैनात पुलिस ने आकर मामले को शांत कराया।

मामला नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज स्थित व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार के सामने का है जहां एकाएक एक महिला ने एक बाइक सवार की चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी जिसे देख आवागमन थम गया। राहगीरों को लगा की कि शायद धक्का लग गया होगा, या फिर छेड़खानी का कोई मामला होगा। जिसे देखकर कोर्ट पुलिस भी दौड़ पड़ी, दोनों के बीच बीच-बचाव करने। लेकिन जब दोनों को अलग किया तो मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद की निकला। रिविलगंज थाना क्षेत्र निवासी मुनी साह के पुत्र मुकेश प्रसाद की शादी भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छत्रधारी बाजार निवासी झगरु प्रसाद की पुत्री संगीता के साथ 4 वर्ष पूर्व हुई थी। दोनों पक्षों के बीच न्यायालय मे मुकदमा भी चल रहा है, जहां आज तारीख पर दोनों पक्ष आए हुए थे। संगीता के अनुसार न्यायालय परिसर में जब उसके पति ने उसे पीटा तो उसने भी मौका देख पति की पिटाई कर दी।












Click it and Unblock the Notifications