छपराः सनकी पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, वारदात को अंजाम देकर हुआ फरार
छपरा। बिहार के छपरा जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सनकी पति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया। आरोपित पति राजू राय वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और गीता देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतका के ससुर सकल राय ने बताया कि उनका बेटा राजू राय नशा करता है।

गुरुवार को करीब दस बजे वह अपनी पत्नी गीता देवी और दो बच्चों के साथ घर पर मौजूद था। वहीं ससुर विक्टोरिया बाजार में दुर्गापूजा पंडाल में कलश स्थापना में शरीक होने गए थे। इसी बीच राजू राय ने अपनी पत्नी गीता की गला काटकर हत्या कर दी। वहीं वारदात की सूचना मिलने पर ससपर घर आए तो देखा कि उनकी बहू गीता का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ है और दोनों बच्चे रो रहे थे।
जबकि आरोपित बेटा राजू राय गायब था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इस मामले में गीता के पिता तकेया के रहने वाले रामेश्वर राय ने मढ़ौरा थाने में आरोपित दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इस मामले में गीता के मायकेवालों ने पति के अलावा ससुर सकल राय को भी आरोपित बनाया है। डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आगे की छानबीन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications