प्रेमी के साथ मिलकर बीवी ने सुपारी देकर कराई डॉक्टर पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

छपरा। बिहार के छपरा जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली चंवर में करीब 11 माह पूर्व निजी चिकित्सक की हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपित को स्थानीय थाने की पुलिस ने उसके सेमराहा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित का नाम शुकुल राय है। इस हत्या मामले में शामिल मृतक चिकित्सक की पत्नी प्रियंका सिंह और उसके प्रेमी मशरक निवासी सचिन भास्कर को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है।

chapra doctor murderer arrested by police

मशरक और पानापुर में आदर्श सेवा सदन नाम से निजी क्लिनिक चलाने वाले नायागांव थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव निवासी शिवकुमार सिंह की 9 जनवरी को रसौली चंवर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जब मामले की छानबीन कर रही थी तो मृतक डॉक्टर की पत्नी अचानक से गायब हो गई। फिर मृतक के पिता देवेंद्र कुमार सिंह ने मशरक थाने में बहू के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इसी बीच पुलिस ने बीते 21 फरवरी को पुलिस ने चिकित्सक की पत्नी और उसके प्रेमी को छपरा में पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के बीच बाधक बन रहे डॉक्टर की हत्या के लिए उसने 1 लाख 80 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

कलेक्शन एजेंट को मारी गोली
गया जिले के शहर के सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के नादरगंज मोहल्ले में दिनदहाड़े एक बाइक पर सवार 2 अपराधियों ने बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर घायल कर दिया। साथ ही उसके पास रहे लगभग एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

chapra doctor murderer arrested by police

जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पवन सिंह नवादा जिले के हिसुआ का रहने वाला बताया जाता है। जो गया के मानपुर में रहकर बंधन बैंक में कलेक्शन का कार्यकर्ता था।

इस संबंध में सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार 2 अपराधियों द्वारा कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर घायल किया गया है। लूट की राशि का पुलिस आकलन कर रही है। घायल अवस्था में कलेक्शन एजेंट को इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+