Eid Ul Adha 2024: पुराने तेवर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,कुर्बानी के मद्देनज़र जिला प्रशासन को दी हिदायत
Giriraj SIngh On Eid Ul Adha: भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह अपने पुराने तेवर में लौट आये हैं। केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने ईद उल अजहा को लेकर जिला प्रशासन को हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि बकरीद का पर्व कल है।
बेगूसराय समेत देश के सभी जिला प्रशासन से मेरी अपील है कि विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अपनी पूरी ताक़त लगा दें। किसी भी सार्वजनिक जगह या फिर चौक-चौराहों पर कुर्बानी (बकरे की कटाई) नहीं हो, जिससे आपसी माहौल ख़राब हो। हर हाल में जिला प्रसाशन सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की हर मुमकिन कोशिश करें।

नीट यूजी पेपर लीक मामले पर गिरिराज सिंह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान (केंद्रीय शिक्षा मंत्री) ख़ुद इस मामले में हस्तक्षेप कर 1500 से ज़्यादा विवादित रिजल्ट के संबंध में छात्रों और उनके परिवार वालों से बात की है। इसके साथ ही सभी लोगों को सही समाधान का आश्वासन भी दिया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कृषि के बाद रोजगार देने वाला सबसे बड़ा सेक्टर टेक्सटाइल है। यह देश के अंदर सबसे ज़्यादा एक्सपोर्ट करने वाला विभाग भी है। इस मामले में हम लोग पुरज़ोर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही बिहार के लिए भी रोडमैप तैयार किया गया है।
टेक्सटाइल से संबंधित पदाधिकारी और इस क्षेत्र से जुड़े के लोगों से भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। आने वाले दिनों में मुजफ्फरपुर और बेगूसराय में भी टेक्सटाइल के क्षेत्र में तेज़ी से क्रांति आने वाली है। गिरिराज सिंह ने कहा कि केरल सरकार को भी अन्य प्रदेशों की तरह संशोधन पर पुनर्विचार करना चाहिए।
केरल सरकार को चाहिए कि वह अपने एक्साइज टैक्स पर विचार करें। वैट भी कम होना चाहिए। आपकों बता दें कि गिरिराज सिंह, दूसरी बार बेगूसराय सांसद के साथ ही केंद्रीय मंत्री की ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। मोदी कैबिनेट के तीसरे तीसरे कार्यकाल में कपड़ा मंत्री बनने के वह कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications