बिहार के आरा में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन की आड़ में 3 लाख रुपए की लूट, टिकट काउंटर को लगाई आग

पटना, जून 18। अग्निपथ योजना के विरोध में देश के लगभग 13 राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इस विरोध का सबसे अधिक असर बिहार में देखने को मिला है, जहां आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सबसे अधिक हुई हैं। प्रदर्शन की आड़ में सार्वजनिक संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में बिहार के आरा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, आरा जिले में शुक्रवार को अग्निपथ योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन की आड़ में बिहिया रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर से 3 लाख रुपए लूट लिए गए।

Bihar Aara 3 lakh loot

Recommended Video

    Agnipath Scheme Violence: अग्निपथ को Congress ने बताया Notebandi जैसा फैसला | वनइंडिया हिंदी ।*news

    भीड़ ने पहले किया पथराव, फिर लूट लिए 3 लाख रुपए

    न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहिया रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर के प्रभारी ने बताया है कि वो यात्रियों को टिकट दे रहे थे कि अचानक स्टेशन पर भगदड़ का माहौल बना। पहले तो पथराव हुए और उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अचानक टिकट काउंटर पर हमला बोल दिया। इस दौरान भीड़ ने टिकट कार्यालय को आग लगा दी और 3 लाख रुपए की नगदी लूट ली।

    13 राज्यों में विरोध प्रदर्शन

    आपको बता दें कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन विभिन्न स्थानों पर हिंसक हो गया, जिसके कारण तेलंगाना के सिकंदराबाद में आज एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। इस योजना के खिलाफ युवाओं का विरोध प्रदर्शन देश के लगभग 13 राज्यों में फैल गया है। यूपी, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, बिहार, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी इस योजना का विरोध हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+