Cyber Fraud: बिजली बिल अपडेट करने के आ रहे हैं कॉल तो हो जाएं सावधान! आप भी बन सकते हैं ठगों का शिकार

Bihar Cyber Fraud News: बिहार में साइबर अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर अपराधी नए-नए ढंग से लोगों को चूना लगाने की तरकीब ढूंढ ले रहे हैं। साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया तरीका ढूंढ निकाला है, इसमें वह ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिजली कट जाने और बिजली बिल अपडेट करवाने के नाम पर कॉल कर अपना शिकार बना रहे हैं।

ठग आपको कॉल कर के बोलेंग आपकी बिजली कट जाएगी, आप प्रीमियम सर्विस का इस्तेमाल करें। इससे बिजली कटने और बिल भुगतान की समस्या से निजात मिल जाएगी। इतना कहने के बाद ठग देखता है कि अगर उनके झांसे में लोग आ गए, तो वह उन्हें बोलेगा हम आपको एक सॉफ्टवेयर बता रहे हैं, उसे इंस्टॉल कर लें।

cyber-fraud

उपभोक्ता जैसे ही सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करते हैं, उनका मोबाइल रिमोट कंट्रोल पर चला जाता है। इसके बाद ठग बिना ओटीपी पूछे ही आपके पैसे अकाउंट से खाली कर देता है। कुछ लोगों को झांसे में लेकर OTP ही पूछ कर पैसे उड़ा लेता है। इसके अलावा डिजिटल माध्यम से भी ठग चूना लगाने में कामयाब हो जाते हैं।

ठग आपको कॉल कर के किसी भी प्रकार के ऑफर के तहत मुफ्त में कैशबैक की सौगात देकर भी ठगी कर रहे हैं। कॉल कर ठग आपको कहेगा कि आप ने यह शॉपिंग की थी उसका कैशबैक आया है रिडीम कर लें, या कहेगा की टाइम से बिल भुगतान करने पर कैशबैक मिला है रिडीम कर लें।

ठग के बातों को लोग यकीन कर लेते हैं, उसके रिडीम करने की प्रक्रिया पूछते हैं, या फिर ठग खुद ही झांसे में लेकर प्रक्रिया बताने लगता है। ठग आपसे कहेगा कि फोन पे या गुगल पे खोलें, आपको कैशबैक का नोटिफिकेशन गया है, उसपर क्लिक कर अपना पासवर्ड दर्ज करें, ऐसा करते ही आपके खाते से पैसे की निकासी हो जाती है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि लोग समझते हैं कि खाते में पैसे आये हैं, लेकिन वह मनी रिक्वेस्ट (पैसा ट्रांसफर करने का लिंक) होता है। बिना समझे लोग क्लिक कर देते हैं और उनके पैसे खाते से निकल जाते हैं। ग़ौरतलब है कि पहले लोग समझते थे की खाते से निकले पैसे वापस नहीं मिलते पाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है, सही समय पर शिकायत करने से आपके पैसे भी मिल सकते हैं।

6 महीने पहले नवादा थाना क्षेत्र से साइबर ठगी का एक मामला सामने आया था। जहां गणेशपुरी मुहल्ला (जगदेवनगर) के रहने वाले रिटायर्ड नेवी सैनिक से बिजली बिल अपडेट करवाने के नाम पर 19 लाख 90 हजार रुपये की ठगी हो गई थी।

साइबर ठगी के मामले में एसपी प्रमोद कुमार यादव के द्वारा टीम गठित की गई थी। साइबर टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए 14 लाख 90 हज़ार रुपये की रिकवरी करा ली है। एसपी प्रमोद यादव ने कहा कि भूतपूर्व नेवी के सैनिक मनोज कुमार शर्मा से बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर OTP मांगते हुए 19 लाख 90 हजार रुपये की ठगी हुई थी।

साइबर थाना CCSMU ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद खाते से निकले पैसे होल्ड करा दिए गए थे। जिसके बाद वादी के खाते में 14 लाख 90 हजार रुपये रिकावरी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+