Buxar train accident: ताश के पत्तों की तरह बिखरे नजर आए ट्रेन के डिब्बे, देखिए अब कैसा है घटनास्थल का हाल

Buxar train accident: नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से असम के गुवाहाटी जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार रात बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेलवे बोर्ड की ओर से इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच टीम द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

हादसा कैसे हुआ, इस बारे में फिलहाल कोई भी अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल सुबह भी घटना स्थल की हालत देखकर लोगों की रूह कांप जा रही है।

buxar-train-accident-train-coaches-were-seen-scattered-like-cards

घटनास्थल के आसपास के लोगों ने मीडिया को बताया कि रात में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घर से बाहर निकलने के बाद लोगों को पता चला कि ट्रेन की बोगियां पलट गई हैं। कुछ देर तक बगियां की तरफ से कोई आवाज नहीं आई लोग शांत रहे लेकिन फिर एक शोर सुनाई दिया, जिसके बाद लोग डिब्बों में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़े।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही बोगियों की भी जांच की गई। तलाशी अभियान चलाकर फंसे हुए सभी यात्रियों को बचाया गया।

इस दुर्घटना बारे में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा, "भयावह दृश्य है। यहां की जनता ने जिस प्रकार से राहत बचाव कार्य में सहयोग किया वह सराहनीय है। यहां के लोगों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं, जिलाअध्यक्ष को जानकारी दी। मैंने रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यलय तक जानकारी दी। राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। आसपास के अस्पतालों को जानकारी दी गई... रेवले की टीम आ चुकी है, हम परिचालन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं। जांच पड़ताल चल रही है।

देखें Video-

वहीं इस दुर्घटना के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर लिखा, "मुझे आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12506 के पटरी से उतरने की खबर मिली है। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+