Buxar Train Accident: रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बिहार के बक्सर में बीती रात बड़ा ट्रेन हादसा सामने आया है। यहां कामाख्या एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से कामाख्या जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार की रात 9.35 बजे पटरी से उतर गई। हादसे के बाद कटिहार रेल मंडल की ओर से हेल्पलाइन नंबर को जारी किया गया है।
यह हादसा रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। हादसे में ट्रेन के 21 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमे 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि तकरीबन 100 लोग हादसे में घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

कटिहार रेल मंडल द्वारा जारी किए गए इन हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं :
(1) कटिहार रेलवे स्टेशन- 9608815880
(2) बारसोई रेलवे स्टेशन - 7541806358
(3) किशनगंज रेलवे स्टेशन -7542028020
(4) अलीपुरद्वार स्टेशन - 9002052957/03564/270871/270870/253498
(5) रंगिया रेलवे स्टेशन - 9287998166
(6) बरपेटा रोड रेलवे स्टेशन - 9287998173
(7) कामाख्या रेलवे स्टेशन - 0361-2674857
(8) गुवाहाटी रेलवे स्टेशन - 0361-2731621/22/23
(9) लमडिंग रेलवे स्टेशन - 9957553915
(10) तिनसुकिया रेलवे स्टेशन - 9957555984
इन नंबर्स पर भी कर सकते हैं संपर्क
पटना - 9771449971
दानापुर - 8905697493
आरा - 8306182542
प्रयागराज - 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149
फतेहपुर - 05180-222026, 05180-222025, 05180-222436
कानपुर - 0512-2323016, 0512-2323018
इस हादसे के बाद मौके पर एसडीआरएफ की टीम को भेजा गया और मरीजों को एंबुलेंस की मदद से नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस हादसे की पीछे की वजह क्या है। हादसे की जांच चल रही है।
घटना के बाद सुबह मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहुंचे। उन्होंंने कहा कि हम हर संभव लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। मेरी लोगों से अपील है कि वह अधिक से अधिक संख्या में लोगों की मदद के लिए आगे आएं।












Click it and Unblock the Notifications