BSSC CGL Result 2023: बीएसएससी ने CAT परीक्षा की तरह जारी किया रिजल्ट, जानें क्या है नई व्यवस्था?
BSSC CGL PT Result 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने इसबार प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नई व्यवस्था के तहत जारी किया है। इस बार पर्सेंटाइल के आधार पर परिणाम जारी किया है।

BSSC CGL PT Result 2023: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बुधवार को तृतीय स्नातक स्तरीय प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस बार सबसे खास बात रही कि आयोग ने BSSC CGL PT परीक्षा का रिजल्ट अंको के आधार पर न करके CAT परीक्षा की तरह पर्सेंटाइल के आधार पर जारी किया गया है। नई व्यवस्था लाने पर BSSC के सचिव सुनील कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पालियों में हुई परीक्षा की वजह से परिणाम पर्सेंटाइल में जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में जितनी भी बड़ी परिक्षाएं होती हैं चाहे CAT हो या MAT और जो अलग-अलग पालियों में हो रही है सभी पर्सेंटाइल के आधार पर ही परिणाम जारी करते हैं।
सबसे पहले समझिए पर्सेंट और पर्सेंटाइल में अंतर
परसेंट और पर्सेंटाइल में क्या अंतर है? हम आपको आसान भाषा में समझाने की कोशिश करेंगे। जब भी हम परसेंट की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में 100 नंबर के आधार पर किसी भी परीक्षा के परिणाम की गणना करने की बात आती है। अगर आपने कोई परीक्षा दी हो और वह कुल 100 नंबर का पेपर हो तो रिजल्ट आने पर आपको 75 नम्बर मिले तो कहा जायेगा कि आपने 80 परसेंट नंबर प्राप्त किया। वहीं अगर पेपर 200 नंबर को और आपको 80 नम्बर मिले तो परसेंटेज 40 रहेगा।
अब पर्सेंटाइल को समझिए
अब पर्सेंटाइल को CAT EXAM के परिणाम के आधार पर समझते हैं। मान लीजिए कैट परीक्षा में 10 छात्रों को 100 पर्सेंटाइल प्राप्त हुए हैं वे सभी इस एग्जाम में शामिल हुए 2.3 लाख अभ्यर्थी से बेहतर हैं। इसी तरह जिन 20 ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किये हैं, वे सभी एग्जाम में शामिल 2.3 लाख से बेहतर नहीं हैं। इनसे ऊपर स्वाभाविक तौर पर वे 10 युवा हैं, जिनका पर्सेंटाइल 100 है।
BSSC CGL PT परीक्षा में 11240 अभ्यर्थी हुए पास
बिहार एसएससी सीजीएल की प्रारंभिक परीक्षा में वैकेंसी से करीब पांच गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया गया है। कुल 11240 अभ्यर्थी पास हुए हैं। बता दें कि पीटी परीक्षा में करीब 6 लाख अभ्यर्थी बैठे थे।
यहां एक क्लिक में देखें रिजल्ट- https://drive.google.com/file/d/1DfsSUUO8ZzwEoK8JoOjgvNjtSfZzvZnU/view?pli=1
जानें क्या रहा कटऑफ BSSC CGL PT Result Cutoff
अनारक्षित- 99.4613854
अनारक्षित (महिला) - 94.5798978
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 98.5908171
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (महिला)-90.3745338
पिछड़ा वर्ग -99.0697384
पिछड़ा वर्ग (महिला)-91.6844194
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 98.3083025
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला)- 86.3579347
अनुसूचित जाति- 93.4982089
अनुसूचित जाति (महिला)- 67.9460802
अनुसूचित जनजाति- 94.2277943
पिछड़े वर्गों की महिला-89.543150
दृष्टिबाधित दिव्यांग-82.8745296
मूक बधिर दिव्यांग-72.5085037
चलन्त बाधित दिव्यांग- 93.4982089
मनोविकार दिव्यांग / बहु दिव्यांग -47.9743703
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित- 85.9290775
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications