BSEB News: आज जारी होगा बिहार STET रिज़ल्ट, जानिए परिणाम देखने और डाउनलोड करने के स्टेप
Bihar STET Result 2023 News: BSEB की तरफ़ से आज STET रिज़ल्ट की घोषणा की जाने वाली है। आपको रिज़ल्ट से जुड़ी सारी जानकारी इस खबर मे मिल जाएगी, कट ऑफ कितना है, परिणाम कैसे देखें और रिज़ल्ट की कॉपी डाउनलोड कैसे करें, आदि सवालों की जानकारी के लिए यह खबर पूरी पढ़ें।
आनंद किशोर (अध्यक्ष, बिहार बोर्ड) ने बताया कि एग्ज़ाम ख़त्म होने के 15 दिनों के अंदर ही रिज़ल्ट जारी करने की कोशिश थी। मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे के बाद रिज़ल्ट जारी किए जाने की संभावन है। STET रिज़ल्ट के लिए सबसे पहले आप अधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाना होगा। आइए स्टेप में समझते हैं किस तरह से रिज़ल्ट देखें और डाउनलोड करें।

STET रिज़ल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
1- बिहार STET की वेबसाइट bsebstet.com पर विज़िट करें जाएं।
2- होम पेज पर आपको STET 2023 Result लिखा दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
3- वहां क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करें।
4- लॉगिन करने के साथ आपके सामनें बिहार STET रिज़ल्ट और मार्क्स दिख जाएंगे।
5- रिज़ल्ट देखने के बाद आप उसे डाउनलोड कर, प्रिंट आउट भी निकलवा सकते हैं।
आपको बता दें कि बिहार STET पासिंग मार्क्स के लिए सामान्य कैटेगरी 50 %, पिछड़ा वर्ग 45.5 %, अत्यंत पिछड़ा वर्ग 42.5 %, SC-ST 40 %, दिव्यांग 40 % और महिला 40 % कटऑफ मार्क्स निर्धारित किया गया है। STET परीक्षा 2023 में कुल 4 लाख 28 हज़ार अभ्यर्थियों ने लिया था।
ग़ौरतलब है कि STET पेपर-1 और STET पेपर-2 को अभ्यर्थियो की तादाद लाखों में थी। पहली बार STET एग्ज़ाम में एक साथ 46 सब्जेक्ट के इम्तेहान हुए। पेपर-एक में 17 और पेपर-दो में 29 सब्जेक्ट शामिल थे। आपको बता दें कि BSEB द्वारा STET परीक्षा का आयोजन 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं में कक्षा में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता जांच के लिए किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications