बिहार के अररिया में गिरा पुल, बकरा नदी पर बना ब्रिज उद्घाटन से पहले हुआ ध्वस्त, उठने लगे सवाल
Bridge Collapsed In Araria: बिहार में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते रहे हैं। यहां विकास कार्य से ज्यादा उनकी खामियां सुर्खियों में छाई रहती है। जितने ब्रिज का निर्माण नहीं होता है, उससे ज़्यादा पुल गिरना खबरों में छा जाता है।
बिहार में एक बार फिर सरकारी कामों में भ्रष्टाचार को पोल खोने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां अररिया के पड़रिया घाट (सिकटी प्रखंड क्षेत्र) पर करोड़ों की लागत से बना पुल ढह गया। बकरा नदी पर बने पुल के उद्घाटन की लोग राह देख रहे थे, लेकिन उससे पहले ब्रिज ढह गया।

Recommended Video
पुल ध्वस्त होने की वजह से संबंधित अधिकारियों के माथे पर शिकन की लकीर खिंच गई है। अभी मॉनसून ने सही से दस्तक भी नहीं दी है, लेकिन उससे पहले सरकार के लचर व्यव्सथा की पोल खुलने लगी है। वहीं सवाल उठ रहे हैं कि जमकर पहली बारिश हो जाती तो क्या होता?
पुल गिरने के मामले में संबंधित अधिकारियों से बात करने की कोशिश की लेकिन कॉल नहीं रिसीव हो रहा है। वहीं स्थानीय लोगों में पुल के ध्वस्त होने से काफी रोष देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि सरकार इसी तरह खोखले काम करती है। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications