बिहार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

जयमाल के समय दुल्हन को पसंद नहीं आया दूल्हे का काला रंग, किया शादी से इनकार

लड़की वालों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया और लड़का-लड़की के बीच जयमाल तक की रस्म पूरी की गई। लेकिन जयमाल के दौरान ही लड़की को लड़का का काला रंग पसंद नहीं आया।

By Gaurav Dwivedi
Google Oneindia News

पटना। दहेज के लिए शादी टूटने की बात अक्सर सुनने को मिलती है तो वहीं अब एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दुल्हन ने ही दूल्हे को रिजेक्ट कर दिया। मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है जहां बारातियों के साथ धूमधाम से शादी करने आए दूल्हे का रंग काला होने की वजह से दुल्हन और उसकी मां ने शादी से इनकार कर दिया और सिंदूर का बहाना बनाते हुए शुभ मुहूर्त का समय बर्बाद कर दिया। फिर क्या था लोग दोनों की बहानेबाजी समझ गए और बिन दुल्हन के ही दूल्हे को घर वापस लौटना पड़ा।

Read more: 'लव-सेक्स-धोखा' मामले में उलझी एक और आत्महत्या की गुत्थी, पुलिस को देनी पड़ रही है सफाई

जयमाल के समय दुल्हन को पसंद नहीं आया दूल्हे का काला रंग, किया शादी से इनकार

सूत्रों के मुताबिक बेगूसराय जिले के सैलाना गांव के रहने वाले इंदल दास की शादी जिले के ही हनुमाननगर की रहने वाली आरती से तय की गई थी। शादी तय होने के बाद लड़का और लड़की वाले दोनों शादी की तैयारी में लग गए फिर तिलक की रस्म भी पूरी हो गई। अब बारी आई शादी कि तो दूल्हा बैंड बाजे के साथ सज-धजकर दुल्हन के घर पहुंचा। लड़की वालों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया और लड़का-लड़की के बीच जयमाल तक की रस्म पूरी की गई। लेकिन जयमाल के दौरान ही लड़की को लड़का का काला रंग पसंद नहीं आया। फिर शादी के लिए लड़के को मंडप में ले जाया गया जहां लड़की ने लड़के से शादी करने के लिए इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की की मां भी लड़की का साथ देते हुए सिंदूर ना मिलने का बहाना बनाने लगी। देखते-देखते शादी का शुभ मुहुर्त निकल गया।

लड़का मंडप में 2 घंटे तक दुल्हन का इंतजार करता रहा पर लड़की की मां सिंदूर लेकर नहीं पहुंची। जिससे लड़के वालों को ये अंदाजा हो गया कि अब ये शादी नहीं हो सकती और वहां से उठकर अपने घर जाने लगे, तभी लड़की वालों ने दूल्हा सहित उनके परिवार वालों को बंधक बना लिया और शादी में दिए दहेज और तिलक में दिए सामान वापस करने की मांग करने लगे। जिसके बाद गांव वालों के सहयोग से एक पंचायत बैठाई गई और दहेज में लिए सभी सामान को वापस किया गया। तब जाकर लड़की वालों ने दूल्हे और उनके परिवार वालों को आजाद किया। हालांकि लड़के वालों का कहना था कि शादी से इनकार करने वाली दुल्हन पहले से ही किसी से प्यार करती थी और उसी के साथ शादी करना चाहती थी। वहीं इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में जोर-शोर पर है।

Read more: मुरादाबाद; CRPF क्लर्क ने किया रेप, पंचायत ने नाबालिग पीड़िता से करा दी शादी

Comments
English summary
Bride reject groom for his black color in Patna
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X