दूल्हे की अजीबोगरीब हरकतें देख बोली दुल्हन, ताउम्र कुंवारी रहूंगी लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी

Bihar news, बिहार। बिहार के छपरा में शादी के दौरान शराब पीना दूल्हे को भारी पड़ गया। मंडप के दौरान अजीबोगरीब हरकतें देख दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि दूल्हे ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुल्हन ने कहा कि वह सारी उम्र कुंवारी रह सकती है, लेकिन इससे शादी नहीं कर सकती।

नशे में धुत मंडप में पहुंचा दूल्हा

नशे में धुत मंडप में पहुंचा दूल्हा

छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव से शिव पूजन शाह के बेटे बबलू कुमार की शादी छपिया गांव में त्रिभुवन शाह की बेटी रिंकी के साथ होने वाली थी। लड़की के पिता त्रिभुवन शाह ने बताया कि दूल्हा इतने नशे में था कि उसको समझ नहीं आ रहा था कि आस-पास क्या चल रहा है। शादी के लिए बने स्टेज में भी वो अजीबोगरीब हरकतें कर रहा था, जिसके बाद बेटी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था दूल्हा

ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था दूल्हा

बताया जा रहा है कि दूल्हा बबलू कुमार ने इतनी अधिक शराब पी थी कि वह ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। जब स्टेज पर पहुंचा तो वह अजीब हरकतें करने लगा। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था।

दहेज ले लिया वापस

दहेज ले लिया वापस

दूल्हे की हरकतें देख दुल्हन मंडप से उठ गई और कमरे में चली गई। बता दें, लड़की के शादी से इनकार के बाद गांववालों ने लड़के वालों से पूरा दहेज वापस ले लिया, जिसके बाद दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के वापस लौट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+