शादी के महज 7 दिन बाद नवविवाहिता ने रेत दिया पति का गला, बेडरूम में शव के साथ बैठी रही पूरी रात
Wife Killed Husband: बेतिया। बिहार के बेतिया जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसको सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां शादी के महज सात दिन बाद ही एक नवविवाहिता ने अपने पति का गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नवविवाहिता बेडरूम में पति के शव के साथ पूरी रात बैठी रही। रविवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। वहीं, इस घटना को सुनकर हर कोई सन्न है।

घटना बेतिहा थाना क्षेत्र के मलाही टोला गांव की है। गांव निवासी श्यामजी साह मजदूरी करता था। श्यामजी की शादी 13 दिसंबर को पूर्वी चंपरण के गोविंदगंज थाना क्षेत्र निवासी धृति के साथ हुई थी। श्यामदी शादी के बाद से अपने घर पर खुशी खुशी रह रहा था, लेकिन रविवार की सुबह जैसे ही श्याम की मां उसको जगाने गई तो देखा कि श्याम का खून से लथपथ शरीर कमरे में पड़ा हुआ है।
सास द्वारा देखते ही लड़की घर से निकल कर भागने का प्रयास करने लगी तभी परिवार वालो ने ग्रामीणों की मदद से लड़की को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया हैं और लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। सबसे अहम सवाल है कि आखिर लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसका जवाब लड़की से पुलिस वाले भी पूछ रहें हैं, लेकिन वो कुछ नहीं बता रही है। हालांकि पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी तक नहीं मिला हैं जिसके बारे में भी पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications