सुहागरात पर संबंध बनाने से किया इनकार, सुबह प्रेमी के साथ फरार हो गई एक रात की दुल्हन, सामने आई सहेली की गंदी करतूत
Recommended Video

पटना। राजी-खुशी से दूल्हा-दुल्हन दोनों की शादी धूमधाम से की गई लेकिन शादी के 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि दुल्हन सुहागरात पर ही दूल्हे को आंख दिखाने लगी। जब तक दूल्हा कुछ समझता तब तक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ नई दुनिया बसाने के लिए फरार हो गई। सुबह परिवार वाले की आंखें खुली तो घर में नई नवेली दुल्हन को नहीं देख सभी चौक गए। पहले तो उसकी खोजबीन की गई फिर जब पता नहीं चला तो रिश्तेदारों को बताया गया। उसके बाद दुल्हन के पिता की ओर से बुधवार को यूनिवर्सिटी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दुल्हन की सहेली और उसके युवक दोस्त को नामजद किया है। पुलिस को दी कंम्पलेन में दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी की सहेली रेश्मा सरकार और युवक दोस्त सिराज अहमद खां पर उसे भगाने का आरोप लगाया है। विस्तार से जानिए

सुहागरात पर संबंध बनाने से इंकार किया दुल्हन ने और फिर
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के दरभंगा जिले का है। यहां के कादिराबाद में धूमधाम से पूजा और शेखर की शादी की गई। शादी के बाद जब दूल्हा दुल्हन सुहागरात मनाने पहुंचे तो दुल्हन ने अजीब हरकतें शुरू कर दी। उसने साफ तौर पर जिस्मानी संबंध बनाने से इनकार कर दिया। हालांकि दूल्हा इस बात को समझ नहीं पाया और जब सुबह हुई तो दुल्हन फरार थी। जिसके बाद यह पता चला कि वह एक रात के लिए ही दुल्हन बनी थी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब दुल्हन की एक सहेली भी उसी शादी में एक लड़के के साथ फरार हो गई। इस घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि दुल्हन की सहेली ने उसे फरार होने का सुझाव दिया और दोनों अपने प्रेमी के साथ कहीं दूर चले गए हैं।

क्या कहना है लड़की के पिता का
लड़की के पिता कन्हैया लाल ने इस मामले में FIR दर्ज करवाया है। लड़की के पिता ने बताया कि बेटी पूजा की शादी 5 फरवरी की रात मधुबनी के रहने वाले बिस्फी थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के रहने वाले शेखर कुमार से की गई थी।
शादी धूम-धाम से हुई थी। लड़की ससुराल गई भी नही की अगले सुबह मायके से ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस मामले में ऐसा कहा जा रहा है कि पूजा अपनी सहेली वह दोस्त के साथ घर से कहीं दूर फरार हो गई है इस शादी से नाखुश थी और उसका प्रेमी कलकत्ता का रहने वाला है क्योंकि पूजा पूरे परिवार के साथ कोलकाता में रहती थी।

क्या कहना है पुलिस का
मामले की जानकारी देते हुए एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है जबकि उसकी शादी से 1 दिन पहले ही अपनी सहेली के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए गई थी। उसी दौरान यह प्रोग्राम बना। फिलहाल पुलिस FIR दर्ज कर मामले की अनुसंधान करते हुए लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications