BPSC Assistant Engineer Recruitment 2025: 1024 पदों पर बंपर मौका, जानिए कैसे करें आवेदन? यहां पूरी डिटेल
BPSC Assistant Engineer Recruitment 2025: अगर आप सरकारी इंजीनियर बनना चाहते हैं, तो अब आपके सपनों को उड़ान देने का वक्त आ गया है! बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 1024 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है।
आवेदन की शुरुआत 30 अप्रैल 2025 से होगी और अंतिम तारीख 28 मई 2025 रखी गई है। तो अगर आपने बीई या बीटेक किया है, तो बिना देर किए अपनी तैयारी शुरू कर दीजिए।

पदों का विभागवार बंटवारा कुछ इस तरह है-
सहायक अभियंता (असैनिक - Civil) : 984 पद
- पथ निर्माण विभाग (Road Construction Department): 117 पद
- भवन निर्माण विभाग (Building Construction Department): 55 पद
- ग्रामीण कार्य विभाग (Rural Works Department): 231 पद
- जल संसाधन विभाग (Water Resources Department): 351 पद
- लघु जल संसाधन विभाग (Minor Water Resources Department): 58 पद
- नगर विकास एवं आवास विभाग (Urban Development and Housing Department): 85 पद
- योजना एवं विकास विभाग (Planning and Development Department): 82 पद
- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Animal and Fisheries Resources Department): 5 पद
सहायक अभियंता (यांत्रिक - Mechanical) : 36 पद
- पथ निर्माण विभाग: 12 पद
- भवन निर्माण विभाग: 03 पद
- लघु जल संसाधन विभाग: 04 पद
- नगर विकास एवं आवास विभाग: 17 पद
सहायक अभियंता (विद्युत - Electrical) : 04 पद
- नगर विकास एवं आवास विभाग: 04 पद
क्या है न्यूनतम योग्यता और परीक्षा में पासिंग मार्क्स?
- जरूरी है कि अभ्यर्थी ने संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिग्री (BE/B.Tech) हासिल की हो।
- लिखित परीक्षा में पास होने के लिए
- सामान्य वर्ग: कम से कम 40% अंक
- पिछड़ा वर्ग: 36.5% अंक
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 34% अंक
- अनुसूचित जाति/जनजाति, महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 32% अंक लाने जरूरी हैं।
क्या खास है इस भर्ती में?
यह मौका खास इसलिए भी है क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी के मौके बहुत कम निकलते हैं। अलग-अलग विभागों में काम करने का मौका मिलेगा, साथ ही बिहार राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का हिस्सा बनने का भी गर्व मिलेगा। तो अगर आप सरकारी नौकरी के इस सुनहरे मौके को हासिल करना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी में जुट जाइए। क्योंकि मौका बार-बार नहीं मिलता!












Click it and Unblock the Notifications