बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल अस्पताल में भर्ती, इस गंभीर बीमारी से हैं पीड़ित
पटना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल को पटना एम्स में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी की स्थिति में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक संजय जायसवाल को स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम नाम की गंभीर बीमारी है। वे पिछले कई दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थे। गुरुवार को उनको एम्स में भर्ती किये जाने के बाद जांच के दौरान बीमारी का पता चला। संजय जायसवाल ने खुद ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की है।

बता दें कि स्टीवंस जॉनसन सिंड्रोम नाम की यह बीमारी बहुत कम लोगों में पाई जाती है। इस बीमारी में शरीर की सभी चमड़ी फटने लगती है। संजय जायसवाल ने कहा कि फिलहाल मुझे किसी से भी मिलना संभव नहीं है। अगले एक सप्ताह के बाद ही किसी से मुलाकात हो सकती है। इलाज के बाद जैसे ठीक होंगे वैसे इस बात की जानकारी वह खुद देंगे।
आपको बता दें कि स्टीवंस-जॉनसन सिंड्रोम संक्रमण जिसे भी होता है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि मानो किसी ने उसके शरीर को जला दिया हो। यह बीमारी किसी दवा के खाने के बाद रिएक्शन के कारण होता है, जिसके बाद तेज बुखार होता है। इस बीमारी में शरीर के अंग शरीर के खिलाफ ही काम करने लगते हैं। इस बीमारी में शरीर के भीतर आंत में सूजन आ जाती है और गलने लगता है जो सबसे खतरनाक होता है। स्टीवंस और जॉनसन नाम के दो डॉक्टरों ने इस इंफेक्शन का पता लगाया था। उनके ही नाम पर इस सिंड्रोम का नाम रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications