विपक्षी एकता को बीजेपी का जवाब! पीएम मोदी जून में पहुंचेंगे बिहार

12 जून को पटना में मोदी-विरोधी विपक्षी दलों का जमावड़ा लगने वाला है। उसी दौरान पीएम मोदी की भी बिहार में रैली होने की संभावना है। वह पार्टी कार्यक्रम के सिलसिले में बिहार दौरे पर जाने वाले हैं।

PM Modi will reach Bihar in June

केंद्र की बीजेपी सरकार को 2024 के लोकसभा चुनावों में घेरने के लिए बिहार में विपक्षी दलों की जो बैठक होने वाली है, उसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बिहार जाने का कार्यक्रम बन रहा है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इसकी पुष्टि की है और जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी बिहार में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

'हमें पीएम की ओर से सकारात्मक जवाब मिला है'
बुधवार को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि, 'पार्टी से और लोगों को जोड़ने के लिए बीजेपी पूरे बिहार में 30 मई से 30 जून तक जन संपर्क अभियान चला रही है, और इसके लिए हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। हमें प्रधानमंत्री की ओर से सकारात्मक जवाब मिला है, और उनके दौरे का इंतजार कर रहे हैं। '

पीएम मोदी के कार्यक्रम की तारीख अभी तय नहीं-सम्राट चौधरी
चौधरी ने कहा, 'तारीख और स्थान बाद में तय किया जाएगा, लेकिन हमें पीएम मोदी के राज्य की यात्रा का कंफर्मेशन मिल गया है।' जानकारी के मुताबिक बिहार में जून में बीजेपी चार बड़ी रैलियों की तैयारियों में जुटी है, जिनमें से एक रैली में पीएम के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम का विपक्ष की बैठक से कोई लेना-देना नहीं है।

बीजेपी अध्यक्ष ने गजनी से की सीएम नीतीश की तुलना
इस बीच सम्राट चौधरी का सीएम नीतीश कुमार पर हमला जारी है। उन्होंने एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की तुलना गजनी फिल्म के हीरो से की है। उन्होंने कहा, 'गजनी फिल्म के हीरो का यादाश्त बीच-बीच में खत्म हो जाता है। आजकल बिहार के मुख्यमंत्री का भी वही हाल है। दरभंगा में उन्होंने कहा कि मैं देश का प्रधानमंत्री हूं। जो आदमी पढ़कर बोल रहा हो, वह भी कहता है प्रधानमंत्री हूं.....ये तो गजनी वाला हाल न हो गया....इनका नाम हमने कर दिया है- मेमोरी लॉस सीएम....'

विपक्षी नेताओं को एकजुट करने में लगे हैं नीतीश
बिहार में जबसे भाजपा-जदयू का गठबंधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ा है, वह बीजेपी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं और उनकी कई नेताओं से बातचीत हो चुकी है। इसी अभियान के तहत विपक्षी नेता बिहार में जुटने वाले हैं।

नीतीश के ही बुलावे पर 12 जून को पटना में विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक होने वाली है, जिसकी अध्यक्षता जेडीयू सुप्रीमो करने वाले हैं। नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, इसलिए वह फिलहाल विपक्षी एकजुटता के अगुवा बनकर उभरे नजर आ रहे हैं। (इनपुट-एएनआई)

Recommended Video

      Nitish Kumar UP के फूलपुर से लड़ें Lok Sabha Election? ऐसा क्यों कहा जा रहा है? | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+