भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी को मिली Z सुरक्षा, CRPF के जवान होंगे तैनात

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को जेड सुरक्षा मुहैया कराई गई है। बिहार के सारण संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की सुरक्षा अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के हवाले कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गृहमंत्रालय ने राजीव प्रताप रूडी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब जब भी बीजेपी सांसद बिहार में होंगे तो उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ (CRPF) के जवान तैनात रहेंगे।

Bjp mp rajiv pratap rudy get z security

गौरतलब है कि राजीव प्रताप रूडी चार लोकसभा, एक बार राज्यसभा और एक बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। साथ ही वह अटल विहारी बाजपेयी और नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी उठा चुके हैं। आपको बता दें कि भारत में सुरक्षा का घेरा पांच श्रेणी में बांटा गया है। इसमें पीएम का सुरक्षा घेरा अलग है।

भारत में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एसपीजी के जवान हमेशा तैनात रहते हैं। इसके अलावा भारत में जो पांच श्रेणी की सुरक्षा उसमें Z+, Z, Y+, Y और X शामिल है। Z+ श्रेणी की सुरक्षा भारत में गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मिली हुई है। इस श्रेणी में 10 से ज्यादा कमांडो और कुल 55 जवान सुरक्षा में तैनात रहते हैं।

वहीं Z श्रेणी की सुरक्षा में 4-5 कमांडो और कुल 22 जवान तैनात रहते हैं। Y+ श्रेणी की सुरक्षा में 1-2 कमांडो और कुल 11 जवान तैनात रहते हैं। Y श्रेणी की सुरक्षा में 8 जवान तैनात रहते हैं। X श्रेणी की सुरक्षा में 2 जवान तैनात रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+