बिहार चुनाव में मनोज तिवारी ने खेला सुशांत कार्ड, कहा- हत्यारों के साथ खड़ी है कांग्रेस

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान, चीन, कश्मीर के बाद अब सुशांत सिंह राजपुत की भी एंट्री हो गई हैं। बेतिया के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला और सुशांत सिंह राजपुत मामले को लेकर इमोशनल कार्ड खेला।चनपटिया के सरिसवा बाजार में भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जो कांग्रेस सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों के साथ खड़ी है, वह किस मुंह से बिहार के चुनाव में लोगो से वोट मांग रही हैं।

bjp mp manoj tiwari statement on congress

भोजपुरी फिल्म में गायक व अभिनेता का काम कर चुके भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने पुराने अंदाज में लोगों को गाना गाकर भाजपा के प्रत्याशी को जिताने की अपील की । वहीं महागठबंधन पर तीखा प्रहार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि महागठबंधन में सुशांत सिंह के हत्यारों का साथ देने वाली कांग्रेस हैं तो मुरी कटवा पार्टी के नाम से पहचाना जाने वाला माले भी शामिल हैं। वहीं जंगलराज के युवराज तेजस्वी यादव महागठबंधन के नेता बने हुए हैं ।

उन्होने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने विकास का काम किया है और आगे भी विकास का काम होता रहेगा उन्होने कहा कि जबतक 19 लाख युवको को रोजगार नहीं मिल जाता तबतक बिहार सरकार का काम पुरा नहीं हो सकता हैं । बता दें कि भाजपा सांसद के साथ सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल व राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र दुबे भी शामिल रहें ।

बता दें कि गुरुवार को बेतिया में उनकी जनसभा थी लेकिन हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया जिस वजह से उनको वापस पटना लौटना पड़ा। राजधानी के एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। तकनीकी खराबी की वजह से मनोज तिवारी का हेलीकॉप्टर आधे घंटे तक हवा में ही चक्कर काटता रहा। बहुत मशक्कत के बाद हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और मनोज तिवारी को सुरक्षित निकाला गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Bhagalpur Assembly Seat का क्या है सियासी समीकरण ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+