बिहारः भाजपा ने MLC टुन्ना पांडेय को पार्टी से किया निलंबित, नोटिस जारी होने पर भी कर रहे थे बयानबाजी

पटना। सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी करने पर भाजपा ने अपने पार्टी के एमएलसी टुन्ना पांडेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी टुन्ना पांडेय अपने बयानों से बाज नहीं आ रहे थे, जिसके चलते पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध बयान दिए जाने के कारण बीजेपी अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने आपके (टुन्ना पांडेय) खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

bjp mlc tunna pandey expelled from party for statement against cm nitsih kumar

इसके बावजूद आपने पार्टी के नियमों के विरुद्ध फिर एक बयान देकर यह सिद्ध कर दिया है कि आप अपने को पार्टी के दिशा-निर्देश से उपर मानते हैं। इसलिए आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है। भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने दिवंगत राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात करने पहुंच गए। हालांकि इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का नेता हूं और सीवान की जनता ने मुझे चुना है। मैं जनता के साथ हूं।

एक निजी चैनल से बात करते हुए टुन्ना पांडेय ने कहा कि ओसामा से औपचारिक मुलाकात के लिए गया था। शहाबुद्दीन के घर से मेरे अच्छे संबंध हैं। मेरी भी तबीयत खराब थी तो जैसे ही ठीक हुआ आज मिलने पहुंचा। वहीं राजद में जाने के सवाल कहा कि मैं भाजपा में हूं तो राजद में क्यों जाऊंगा।

बता दें कि भाजपा एमएलसी टुन्ना पांडेय पर पार्टी ने कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अनुशासन समिति ने मुन्ना पांडेय को 10 दिन के भीतर इस नोटिस का जवाब देने को कहा था और यह भी स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर टुन्ना पांडेय के जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं होगी तो आने वाले समय में पार्टी उनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+