BJP MLA Mishri Lal को इस मामले में हुई दो साल की सज़ा, RJD नेता ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, दी ये दलील
BJP MLA Mishri Lal News Update Today: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र विपक्षी पार्टियां लगातार अपराध के मुद्दे पर NDA की मौजूदा सरकार को घेर रही है। इसी क्रम में भाजपा विधायक पर सिद्ध आरोप ने आग में घी डालने का काम किया है। विपक्ष को एक सरकार को घेरने का एक और मौक़ामिल गया है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला किया है।
बिहार में दरभंगा जिले की सांसद-विधायक कोर्ट ने भाजपा विधायक के तौर पर अहम पद पर आसीन यादव को जान से मारने की धमकी देने का दोषी पाया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान सभा सदस्य (एमएलए) मिश्री लाल यादव को दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है। यह सजा उन्हें जान से मारने की धमकी देने के मामले में शामिल होने के कारण दी गई है।

राजद नेता अब्दुल जब्बार ने कहा कि यह कानूनी फैसला निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले कदाचार के खिलाफ न्यायपालिका के सख्त रुख को दर्शाता है। सार्वजनिक पद पर आसीन होने से व्यक्ति को कानून का पालन नहीं करने की छूट नहीं मिलती। मिश्री लाल यादव ने कई बार कानून की धज्जियां उड़ाई हैं, लेकिन न्यायालय में आरोप साबित हो ही गया।
भाजपा नेताओं में शर्म और लाज तक नहीं बची है। मनोहर लाल धाकड़ ने जो गंदी हरकत की है। वह किसी से छुपी नहीं है। कर्नला सोफिया कुरैशी को भाजपा नेता आतंकी की बहन बता रहे हैं। कोई तिरंगा में नाक पोछता है, तो कोई शहीद की पत्नी का अपमान करता है। आए दिन भाजपा नेताओं की शर्मानक हरकतों की ख़बर सुर्खियां बन रही हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव में जनता जवाब देगी कि देश लोकतंत्र से चलता है, यहां नफरत का बाज़ार सजाकर ज्यादे दिनों तक सत्ता में नहीं बैठ सकते। मतदाताओं के हक और मूलभूत सुविधाओं पर बात होनी चाहिए, ना कि अपराधियों को बढ़ावा मिलना चाहिए। कोर्ट के फ़ैसले से यह साबित है कि भाजपा अपराधिक प्रवृति के नेताओं को ही श्रण देती रही है।












Click it and Unblock the Notifications