Bihar Politics: भाजपा की मैराथन चुनावी रैलियां, बेगूसराय में पीएम मोदी कर सकते हैं संबोधित
Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुट गई है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में अगले दो महीनों तक भारतीय जनता पार्टी की मैराथन चुनावी रैलियां होने वाली है। सूत्रों की मानें तो चुनावी ज़मीन मज़बूत करने के लिए भाजपा की कम से कम 10 रैलियां हो सकती हैं।
बिहार के विभिन्न ज़िलों में होने वाली रैलियों में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज भाजपा नेता चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के आला अधिकारियों की बैठक में इस बाबत ब्लू प्रिंट तैयार किया जा चुका है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनवरी और फरवरी महीने में चुनावी रैली आयोजित की जाएंगी। सूत्रों की मानें तो जनवरी महीने दो से तीन रैली होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं फरवरी में छह से आठ रैलियां आयोजित की जा सकती है।
चुनावी रैलियों के लिए भाजपा ने बिहार के दस कलस्टरों में बांट दिया है। इसके तहत सिद्धार्थ शंभू को शाहाबाद कलस्टर का प्रभारी बनाया गया है। राजेंद्र सिंह को मुंगेर कलस्टर की ज़िम्मेदारी दी गई है। त्रिविक्रम नारायण सिंह को तिरहुत औऱ सरोज रंजन पटेल को चंपारण का प्रभारी बनाया गया है।
संतोष रंजन राय को सारण की ज़िम्मेदारी दी गई है। पिंकी कुशवाहा को भागलपुर, रत्नेश कुशवाहा को मगध, राणा रणधीर सिंह को मिथिला और संजय खंडेलिया को पटना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पूर्णिया का प्रभारी अभी तक तय नहीं किया गया है।
भाजपा की इन सभी कलस्टरों में चुनावी रैलियां होंगी। बिहार भाजपा की कोशिश है कि प्रदेश पीएम मोदी कम से कम तीन रौलियों ज़रूर संबोधित करें। इसी के मददेनज़र पीएम मोदी बेगूसराय में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके साथ ही पूर्णिया में भी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications